गाजियाबाद में तालाब से मिला हिस्ट्रीशीटर का सड़ा-गला शव, खोजने उतरा गोताखोर भी डूबा

0
गाजियाबाद में तालाब से मिला हिस्ट्रीशीटर का सड़ा-गला शव, खोजने उतरा गोताखोर भी डूबा


Last Updated:

Ghaziabad ki local news : नसबंदी कॉलोनी का रहने वाला 28 वर्षीय शादान 14 अप्रैल से लापता था. बुधवार सुबह डाबर कॉलोनी स्थित तालाब के पास सादान की शर्ट मिली. शर्ट मिलने पर पिता ने पुलिस से बेटे को खोजने की गुहार लगाई. गुरुवार को सर्च अभियान में सुबह करीब 10 बजे तालाब में उतरे गोताखोर सरफराज डूब गए. फिर उनके लिए सर्च अभियान चलाया गया. गोताखोर सरफराज को दिल्ली से बुलाया गया था. सरफराज को कई घंटों तक खोजा गया.

Zoom

शादान का शर्ट मिलने पर पिता ने पुलिस से बेटे को खोजने की गुहार लगाई थी.

गाजियाबाद. यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर है. लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र से एक हिस्ट्रीशीटर का सड़ा-गला शव मिला है. डूबने की आशंका जताई जा रही है. तालाब किनारे संदिग्ध हालात में उसकी शर्ट मिली थी. नसबंदी कॉलोनी का रहने वाला 28 वर्षीय शादान 14 अप्रैल से लापता था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. बुधवार सुबह डाबर कॉलोनी स्थित तालाब के पास सादान की शर्ट मिली. इससे उसके डूबने की आशंका जताई गई. पुलिस और गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली. इस दौरान एक गोताखोर ही डूब गया. आज डाबर तालाब से हिस्ट्रीशीटर सादान का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. सादान की तलाश में उतरे दिल्ली के गोताखोर सरफराज का शव भी मिल गया है.

पिता ने लगाई गुहार
गुरुवार शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट पर गोताखोरों ने तालाब से सरफराज का शव खोज निकाला. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है. शादान अंकुर बिहार थाने से हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं. मंगलवार को गांव के एक युवक ने हिस्ट्रीशीटर शादान के पिता भूरा को बताया था कि मेरे सामने तुम्हारा बेटा शादान शर्ट उतारकर नशे की हालत में नहाने के लिए तालाब में उतरा था. शर्ट मिलने पर पिता ने पुलिस से बेटे को खोजने की गुहार लगाई.

क्या बोली पुलिस
बुधवार सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक सर्च अभियान चलाया गया. दिल्ली से गोताखोर बुलाए गए. तालाब में करीब आठ घंटे तक ऑपरेशन के बाद भी कुछ नहीं मिला. गुरुवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया गया. इस अभियान में सुबह करीब 10 बजे तालाब में उतरे गोताखोर सरफराज डूब गए. फिर उनके लिए सर्च अभियान चलाया गया. देर शाम तक दोनों के शव मिल गए हैं. अंकुर विहार एसएचओ योगेंद्र पंवार ने बताया कि 14 अप्रैल से लापता शादान का शव तालाब से बरामद हो गया है. गोताखोर सरफराज निवासी जगतपुर बुराड़ी की तालाब में तलाश की जा रही थी. शाम 5 बजकर 45 मिनट पर उनका भी शव बरामद हो गया है. शादान अंकुर बिहार थाने से हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *