गाजियाबाद में निगरानी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने दिए दिशा-निर्देश, देहात जोन के 11 थानों को 895 बीट क्षेत्र में बांटा
Last Updated:
Ghaziabad News: गाजियाबाद में पुलिस आयुक्त जे रविन्द्र गौड़ ने मोदीनगर में सम्मेलन आयोजित कर बीट पुलिस प्रणाली को सुधारने के निर्देश दिए. 11 थानों को 895 बीट क्षेत्रों में बांटा गया है.
हर बीट अधिकारी को सप्ताह में कम से कम तीन बार क्षेत्र में भ्रमण करना अनिवार्य होगा.
गाजियाबाद. यूपी के गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के ग्रामीण जोन में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज मोदीनगर में एक अहम सम्मेलन आयोजित किया गया. इस सम्मेलन की अध्यक्षता खुद पुलिस आयुक्त महोदय जे रविन्द्र गौड़ ने की उन्होंने बीट पुलिस प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मोदीनगर में आयोजित इस सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध और कानून-व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, बीट एसआई और बीट पुलिस अधिकारी (BPO) शामिल रहे.
गाजियाबाद पुलिस आयुक्त ने “जनता केंद्रित पुलिसिंग” और बीट पुलिस प्रणाली पर जोर देते हुए कहा कि हर पुलिसकर्मी को थाने आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ मृदुल व्यवहार करते हुए उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करनी होगी. आयुक्त ने सभी पुलिसकर्मियों को उनकी शपथ की याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें कमजोर, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने होंगे.
कमिश्नरेट गाजियाबाद के ग्रामीण जोन में कुल 11 थानों को 895 बीट क्षेत्रों में बांटा गया है. इन बीटों में 352 बीट उपनिरीक्षक और 638 बीट पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. हर बीट अधिकारी को सप्ताह में कम से कम तीन बार क्षेत्र में भ्रमण करना अनिवार्य होगा. उनसे कहा गया है कि भ्रमण के दौरान वे महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगजनों के साथ शालीनता से पेश आएं और निम्नलिखित कार्यों को सुनिश्चित करें. गौकशी, सट्टा, जुआ, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर निगरानी, हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों की निगरानी, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विभिन्न समुदायों के सम्मानित लोगों से संवाद.
पसारा लाइसेंस धारकों से समन्वयपुलिस आयुक्त ने पर्यवेक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बीट बुक की नियमित जांच करें और जोनल डीसीपी समय-समय पर बीट अधिकारियों को ब्रीफिंग देकर प्रेरित करते रहें. पुलिस आयुक्त का यह सम्मेलन इस बात का प्रतीक है कि गाजियाबाद पुलिस अब जनता से और करीब होकर, संवेदनशील और सक्रिय पुलिसिंग की दिशा में तेजी से बढ़ रही है.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.