गाजियाबाद: रिटायर्ड फौजी के घर पुलिस की बड़ी रेड, प्रतिबंधित SLR की गोलियां बरामद, पत्नी की एक शिकायत ने खोली पोल

0
गाजियाबाद: रिटायर्ड फौजी के घर पुलिस की बड़ी रेड, प्रतिबंधित SLR की गोलियां बरामद, पत्नी की एक शिकायत ने खोली पोल


Last Updated:

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में घरेलू हिंसा की शिकायत ने एक बड़े सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है. प्रताड़ना से तंग आकर एक पूर्व सैनिक की पत्नी ने पुलिस को घर में छिपे प्रतिबंधित कारतूसों की जानकारी दी. छापेमारी में पुलिस ने SLR राइफल की 7.62 MM समेत कुल 42 गोलियां बरामद की हैं. आरोप है कि रिटायर फौजी ने ड्यूटी के दौरान ये कारतूस चोरी किए थे. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Zoom

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पूर्व सैनिक (रिटायर्ड) द्वारा अपनी पत्नी के साथ की गई मारपीट उसे काफी महंगी पड़ गई. दरअसल, पीड़ित पत्नी ने न केवल घरेलू हिंसा की शिकायत की, बल्कि पुलिस के सामने अपने पति के उन राजों का पर्दाफाश कर दिया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां भी सन्न रह गईं. पुलिस की छापेमारी में पूर्व सैनिक के घर से सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रतिबंधित कारतूसों का जखीरा बरामद हुआ है.

राधाकुंज कॉलोनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, मामला मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ी रोड स्थित राधाकुंज कॉलोनी का है. यहां रहने वाले रिटायर्ड फौजी आदेश कुमार और उनकी पत्नी कविता के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. पीड़िता कविता का आरोप है कि उसका पति आदेश और ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ अक्सर लाठी-डंडों से मारपीट करते थे. जब स्थानीय स्तर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो पीड़िता ने हार मानने के बजाय पुलिस के आला अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया.

मोजे में छिपाकर रखे थे SLR के कारतूस
पीड़िता कविता ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान उसके पति ने उस पर ही लाइसेंसी हथियार छिपाने का झूठा आरोप लगाया था. लेकिन जब कविता ने घर की अलमारी की तलाशी ली, तो उसे एक मोजे में छिपे हुए कई कारतूस मिले. कविता के अनुसार, उसने इंटरनेट पर सर्च किया तो पता चला कि ये गोलियां एसएलआर (SLR) राइफल की हैं. इसके बाद उसने अपनी पुरानी रेजिमेंट (बरेली) से संपर्क किया, जहाँ उसे स्थानीय पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई.

छापेमारी में बरामद हुए 42 प्रतिबंधित कारतूस
रविवार सुबह मोदीनगर पुलिस ने जब आदेश के घर पर छापेमारी की, तो वहां से कुल 42 प्रतिबंधित कारतूस बरामद हुए. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरामद सामान में 7.62 एमएम के 35 कारतूस (जो आमतौर पर SLR में प्रयुक्त होते हैं), 9 एमएम के 5 कारतूस, 12 एमएम के 2 कारतूस और 5.56 एमएम का एक खोखा बरामद किया गया है.

सेना से चोरी का अंदेशा, आरोपी फौजी फरार
पुलिस को अंदेशा है कि आदेश कुमार ने सेना में अपनी ड्यूटी के दौरान ये कारतूस चोरी किए थे और रिटायरमेंट के बाद इन्हें अवैध रूप से घर में छिपाकर रखा था. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति अवैध हथियारों की सप्लाई में भी संलिप्त हो सकता है, क्योंकि उसने अपने एक भतीजे को भी हथियार देते हुए देखा था.

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
मोदीनगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. वर्तमान में आरोपी पूर्व सैनिक आदेश कुमार फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इन प्रतिबंधित कारतूसों को रखने का असली मकसद क्या था और क्या इसमें कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

फौजी पति की प्रताड़ना पड़ी भारी, पत्नी ने खुलवा दी घर में छिपे ‘हथियारों’ की पोल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *