गोंडा का चमत्कारी सिद्धी बालाजी मंदिर, जहां श्रद्धा के साथ लगती है अर्जी

0
गोंडा का चमत्कारी सिद्धी बालाजी मंदिर, जहां श्रद्धा के साथ लगती है अर्जी


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के पूरे लल्ला ग्राम स्थित सिद्धी बालाजी मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यहां मंगलवार और शनिवार को विशेष दरबार लगता है, जहां दूर-दराज के राज्यों और नेपाल से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. भूत-प्रेत या ऊपरी बाधाओं से मुक्ति संबंधी दावे स्थानीय धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के पूरे लल्ला ग्राम में स्थित सिद्धी बालाजी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. इस मंदिर को लेकर लोगों में गहरी श्रद्धा और विश्वास है. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने और भगवान बालाजी के दर्शन करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मंदिर में दर्शन करने से भूत-प्रेत और ऊपरी बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान मंदिर के सेवक रमेश मिश्रा बताते हैं कि सिद्धी बालाजी मंदिर में हर दिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं. खासकर मंगलवार और शनिवार को यहां श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक देखने को मिलती है. दूर-दराज के इलाकों से लोग अपनी समस्याएं लेकर मंदिर पहुंचते हैं और भगवान बालाजी के चरणों में प्रार्थना करते हैं. उन्होंने बताया कि इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जो श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी नहीं जा सकते हैं वह यहां पर आकर दर्शन करें यहां पर भी अर्जी और दरबार लगाया जाता है और उनको बहुत प्रेत और ऊपरी बाधा से मुक्ति मिलती है.

कब कब लगता है मेला

मंदिर के मुख्य पुजारी अजय तिवारी बताते हैं कि सिद्धी बालाजी मंदिर प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को अपर संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. और यहां पर यदि कोई ऊपरी बाधा भूत प्रेत यह कोई अन्य समस्या से परेशान है तो यहां पर आकर अर्जी लगाई जाती है और दरबार लगता है उसके बाद उसको इन सब चीजों से मुक्ति मिल जाती है.

अजय तिवारी बताते हैं कि सिद्धी बालाजी मंदिर पर गोंडा के अलावा बलरामपुर बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या, प्रतापगढ़, आजमगढ़, बलिया, पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं.

आध्यात्मिक शांति

मंदिर परिसर का वातावरण भी भक्तों को आध्यात्मिक शांति का एहसास कराता है. लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां आते हैं और भगवान बालाजी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई पूजा से भगवान अपने भक्तों पर कृपा करते हैं.

धार्मिक मान्यताओं के कारण सिद्ध बालाजी मंदिर गोंडा के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल हो गया है. त्योहारों और विशेष अवसरों पर यहां भक्तों की संख्या और भी बढ़ जाती है. मंदिर में आने वाले लोग भगवान बालाजी के दर्शन कर खुद को धन्य महसूस करते हैं.

भूत-प्रेत और ऊपरी बाधाओं से मिलती है मुक्ति

भूत-प्रेत और ऊपरी बाधाओं से मुक्ति जैसी बातें श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं. यही आस्था इस मंदिर को लोगों के बीच खास पहचान दिलाती है. इसकी पुष्टि लोकल 18 नहीं करता है. मंदिर के सेवक और पुजारी की बताई हुई बातों पर खबर लिखी गई है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *