गोंडा के संजय मौर्य ने ITI के बाद नौकरी न मिलने पर भिंडी की खेती से कमाएं लाखों, जानें

0
गोंडा के संजय मौर्य ने ITI के बाद नौकरी न मिलने पर भिंडी की खेती से कमाएं लाखों, जानें


Last Updated:

आईटीआई डिप्लोमा के बाद संजय नौकरी के लिए प्रयास किए, लेकिन कुछ कारण बस उनको नौकरी नहीं मिल पाए. फिर उन्होंने अपनी किस्मत खेती किसानी में आजमाई और इस समय लगभग एक से डेढ़ बीघा में भिंडी की खेती कर रहे हैं. यूट्यूब से और अगल-बगल के किसान को देखकर भिंडी की खेती का आइडिया आया पहले हम पारंपरिक तरीके से भिंडी की खेती करते थे लेकिन अब हम बेड विधि से भिंडी की खेती कर रहे हैं इसमें सिंचाई करने में और पढ़ाई करने में काफी आसानी होती है क्योंकि बीच में पर्याप्त जगह छोड़ दिया जाता है.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले विकासखंड रुपईडीह के एक युवक ने ITI तक पढ़ाई की, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली. इसके बाद उसने हार मानने के बजाय खेती को अपना रोजगार बनाया. आज वह भिंडी की खेती करके हर साल लाखों रुपये की कमाई कर रहा है और आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणा बन गया है.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील युवक किसान संजय मौर्य ने बताया कि नौकरी की तलाश में काफी समय निकल गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद परिवार की सलाह पर उसने आधुनिक तरीके से भिंडी की खेती शुरू करने का फैसला किया. शुरुआत में उसने कम क्षेत्र में खेती की, लेकिन अच्छी पैदावार और बढ़िया दाम मिलने पर हर साल खेती का रकबा बढ़ाता गया.

आईटीआई से डिप्लोमा किए संजय

संजय मौर्य बताते हैं कि उन्होंने आईटीआई की डिप्लोमा किए हैं उसके बाद उन्होंने नौकरी के लिए प्रयास के लेकिन कुछ कारण बस उनको नौकरी नहीं मिल पाए. फिर उन्होंने अपनी किस्मत खेती किसानी में आजमाई और इस समय लगभग एक से डेढ़ बीघा में भिंडी की खेती कर रहे हैं. यूट्यूब से और अगल-बगल के किसान को देखकर भिंडी की खेती का आइडिया आया पहले हम पारंपरिक तरीके से भिंडी की खेती करते थे लेकिन अब हम बेड विधि से भिंडी की खेती कर रहे हैं इसमें सिंचाई करने में और पढ़ाई करने में काफी आसानी होती है क्योंकि बीच में पर्याप्त जगह छोड़ दिया जाता है.

डेढ़ बीघा में कर रहे हैं खेती

संजय मौर्य बताते हैं कि इस समय लगभग एक से डेढ़ बीघा में भिंडी की खेती कर रहे हैं. भविष्य में इसको और आगे बढ़ाना है क्योंकि भिंडी खेती से हमारा अच्छा खासा इनकम हो रहा है. एक से डेढ़ बीघा में लगभग 8 से 10 हजार की लागत लगी है. इस समय भिंडी की खेती से हमारा लगभग 60 से 70 हजार का इनकम हो रहा है या इनकम कम भी हो सकता है ज्यादा भी हो सकता है मार्केट के रेट पर निश्चित रहता है. हम अपने सब्जी की सप्लाई बलरामपुर सब्जी मंडी में करते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *