गोरखपुर-लखनऊ मार्ग से गुजरने वाली 5 ट्रेनें निरस्त, कई के बदले रूट
Last Updated:
Gorakhpur News: गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड पर 17-19 अगस्त तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें कैंसिल और डायवर्ट होंगी. यात्रियों को समय और मार्ग की जानकारी पहले से लेना जरूरी है.
गोरखपुर से कैंसिल होने वाली ट्रेनें
रेल प्रशासन ने बताया कि इस दौरान कुछ ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. इनमें प्रमुख ट्रेनें हैं:
19 अगस्त को गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस
18 और 19 अगस्त को गोरखपुर-बहराइच विशेष गाड़ी
18 और 19 अगस्त को गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी (55031 व 55093)
19 अगस्त को गोरखपुर-सीतापुर सिटी सवारी गाड़ी (55033/55034)
20 और 21 अगस्त को गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ियां (55075 व 55073)
कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें इस दौरान डायवर्ट होकर चलेंगी. इसमें शामिल हैं:
दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (18-19 अगस्त)
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (18-19 अगस्त)
गुवाहाटी-वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (17 अगस्त)
गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस (18 अगस्त)
आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस (18 अगस्त)
अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस (18 अगस्त)
यह भी पढ़ें: 1200 रुपए किलो बिकता है मीट, बकरी की ये नस्ल देती हैं बैंक FD से भी ज्यादा रिटर्न!
यात्रियों के लिए सलाह
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना जानकारी के यात्रा न करें. कई ट्रेनों का समय, मार्ग और संचालन प्रभावित रहेगा. ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन पर अपडेट लेते रहें. वहीं, स्टेशन से सफर करने वाले यात्री प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सूचना बोर्ड और उद्घोषणा पर ध्यान दें.
गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को इस दौरान अतिरिक्त भीड़ और यात्रा में देरी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए यात्रा की योजना बनाते समय पहले से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करना बेहद जरूरी है.