ग्राउंड रिपोर्ट: सहारनपुर में घंटों का जाम खत्म, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर दौड़े वाहन
Last Updated:
Delhi Yamunotri Highway: दिल्ली से यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है. सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में पिछले कई सालों से जी का जंजाल बना रेलवे फाटक का जाम अब हमेशा के लिए खत्म हो गया है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस हाईवे पर नवनिर्मित ओवरब्रिज (फ्लाईओवर) को यातायात के लिए खोल दिया गया है, जिससे अब दिल्ली से यमुनोत्री की राह पूरी तरह से निष्कंटक और रफ्तार भरी हो गई है.
Delhi Yamunotri Highway: दिल्ली से यमुनोत्री की ओर जाने वाले लोगों को अब सहारनपुर में जाम से जूझना नहीं पड़ेगा, क्योंकि अब सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में कई साल की मेहनत के बाद बनाया गया फ्लाईओवर यातायात के लिए खोल दिया गया है. इससे पहले यहां पर लोगों को लंबा जाम झेलना पड़ता था. अब बिना रुकावट आप दिल्ली से यमुनोत्री की ओर जा सकते हैं. दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे 709बी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य लंबे समय से चल रहा था. इससे आए दिन वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था. रोजाना इस ओवरब्रिज को पार करने के लिए घंटों का जाम लगता था.
रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर 3 साल से चल रहा था काम
आपको बता दें कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे 709B सहारनपुर सिटी से 18 किलोमीटर दूरी पर दिल्ली की ओर से आ रहा है. रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य तीन वर्षों से चल रहा था. दिल्ली, बागपत और शामली से आने वाले लोगों को सहारनपुर शहर में आने के लिए इसी ओवरब्रिज से होकर गुजरना पड़ता है. पूरा हाईवे बनकर तैयार हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन आज तक इस ओवरब्रिज का कार्य कछुआ गति से चल रहा था, जिसे अब लगभग पूरा कर यातायात के लिए खोल दिया गया है.
मई में पूरा हुआ सपना, दोनों तरफ से शुरू हुआ आवागमन
अब मई में दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर रामपुर मनिहारान में जाम की समस्या से निजात मिलने का सपना पूरा हो गया है. रेलवे ओवरब्रिज से पुल को जोड़ने वाले हिस्से पर मिट्टी भराव कार्य के साथ-साथ आरसीसी डैक स्लैब (डाकलर) पूरा तैयार कर दिया गया है और दोनों साइड से वाहनों का आवागमन खोल दिया गया है, जिससे कि लोगों को अब नीचे से जाम में न फंसना पड़े.
NH 709B: 2017 में मिला था राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, जिसे NH 709B के नाम से जाना जाता है, उसको राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा नवंबर 2017 में मिला और इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें जून 2021 में टेंडर दिए गए और अगस्त 2021 में काम शुरू होने का लक्ष्य था. हालांकि, यह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हिस्सा है और इसके अलग-अलग चरणों में काम चल रहा है, जिसका उद्घाटन दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने किया था, और इसके हिस्से अब खुल रहे हैं.
दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी के इन इलाकों को मिलेगा बंपर फायदा
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे बनने से मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश (सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद-लोनी) और दिल्ली के NCR क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी, क्योंकि इससे यात्रा आसान, तेज और सुरक्षित होगी. साथ ही यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे जाम, जलभराव और खराब सड़कों की समस्या से मुक्ति मिलेगी; जैसे लोनी और रामपुर मनिहारान क्षेत्रों को सीधा फायदा होगा.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें