ग्रेटर नोएडा में सजा रंगों का महाकुंभ, कॉटन क्लाउड्स में अश्मित को पहला स्थान

0
ग्रेटर नोएडा में सजा रंगों का महाकुंभ, कॉटन क्लाउड्स में अश्मित को पहला स्थान


Last Updated:

Greater Noida News : जेएम इंटरनेशनल स्कूल की इस प्रतियोगिता में 35 से अधिक विद्यालयों के 200 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का लोहा मनवाया. इस आयोजन ने न केवल बच्चों को अपनी कला दिखाने करने का मौका दिया, बल्कि कई स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच सीखने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण भी तैयार किया. सीईओ कृति गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना था, जहां वे अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक सोच को खुलकर अभिव्यक्त कर सकें. ‘कॉटन क्लाउड्स’ में अश्मित मेहताद ने पहला स्थान हासिल किया.

ग्रेटर नोएडा. कला केवल रंगों और रेखाओं का मेल नहीं, बल्कि भावनाओं, कल्पनाओं और सृजनात्मकता की अभिव्यक्ति है. इसी सोच को साकार करते हुए जेएम इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शनिवार, 1 अगस्त 2026 को “स्मॉल हैंड्स बिग आर्ट 7.0 अंतर-विद्यालय कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में 35 से अधिक विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. आयोजन ने न केवल बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच सीखने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण भी तैयार किया. प्रिंसिपल ने बताया कि प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने छह अलग-अलग कला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. बच्चों ने रंगों, कागज, स्क्रैप सामग्री और विभिन्न कलात्मक माध्यमों का उपयोग करते हुए अपनी कल्पनाओं को आकर्षक रूप दिया.

किसी ने प्रकृति की सुंदरता को चित्रों में उकेरा तो किसी ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक संदेश और नवाचार को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. प्रतिभागियों की रचनात्मकता और कलात्मक सोच ने निर्णायकों के साथ-साथ उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों को भी प्रभावित किया.

हर साल आयोजन 

सीईओ कृति गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना था, जहां वे अपनी कल्पनाशक्ति, सृजनात्मक सोच और कलात्मक कौशल को खुलकर अभिव्यक्त कर सकें. आज के प्रतिस्पर्धी दौर में कला बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और संवेदनशीलता को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए स्मॉल हैंड्स बिग आर्ट” का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है और यह लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला. प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ अपनी-अपनी प्रस्तुतियां तैयार कीं. प्रतियोगिता के समापन पर निर्णायकों ने प्रतिभागियों की मौलिकता, प्रस्तुति, विषय की समझ और कलात्मक अभिव्यक्ति के आधार पर विजेताओं का चयन किया.

लिटिल टॉर्न ट्रेजर्स

डायरेक्टर वासु गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता के परिणामों में ‘कॉटन क्लाउड्स’ में अश्मित मेहताद मंथन स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. ‘लिटिल टॉर्न ट्रेजर्स’ में शिवांश (दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा) प्रथम रहे. मैजिक फ्रॉम स्क्रैप्स प्रतियोगिता में देवांश सिंह (गॉर्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा) ने पहला स्थान हासिल किया. इसी प्रतियोगिता में जानवी अग्रवाल एवं हर्षादा सिंह (जे. एम. इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट) ने द्वितीय स्थान तथा उन्नति राजपूत (जे. एम. इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की भी सराहना की गई.

रंगों से सजी अनूठी प्रतियोगिता

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगी विद्यालयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं. स्मॉल हैंड्स बिग आर्ट 7.0 का सफल आयोजन एक बार फिर यह संदेश देने में सफल रहा कि कला केवल प्रतियोगिता का विषय नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने और उनकी कल्पनाओं को नई उड़ान देने का सशक्त माध्यम है. रंगों से सजी इस अनूठी प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया कि जब अवसर मिलता है, तो छोटे हाथ भी बड़ी कला रचने का हुनर रखते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *