घनी झाड़ियों में डाल दें 70 रुपए वाली ये दवा… दुम दबाकर भाग जाएंगे सांप-बिच्छू, घास भी हो जाएगी साफ

0
घनी झाड़ियों में डाल दें 70 रुपए वाली ये दवा… दुम दबाकर भाग जाएंगे सांप-बिच्छू, घास भी हो जाएगी साफ


Last Updated:

Ways To Get Rid Of Snakes & Scorpions : अगर आपके घर या खेत के आसपास घनी झाड़ियां और ऊंची घास हो गई है, तो ये सिर्फ देखने में ही परेशानी नहीं बनती बल्कि सांप-बिच्छू जैसी खतरनाक जानवरों का भी ठिकाना बन सकती है. लेकिन अब सिर्फ 70 रुपए की ये दवा डालते ही झाड़ियों में छिपे सांप-बिच्छू डर कर भाग जाएंगे और साथ ही घास भी साफ हो जाएगी.

सुल्तानपुर : बरसात का मौसम अब खत्म होने की कगार पर है, लेकिन इस दौरान घरों के आसपास तेजी से फैली जहरीली घास और झाड़ियां अभी भी लोगों की परेशानी बनी हुई हैं. यही झाड़ियां सांप और बिच्छू जैसे खतरनाक जंतुओं के छिपने का ठिकाना बन जाती हैं, जिससे परिवार की सुरक्षा पर लगातार खतरा मंडराता रहता है. एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप अपने घर या गली के आसपास इन जहरीली घासों और झाड़ियों से निजात पाना चाहते हैं तो इसके लिए बाजार में कुछ असरदार दवाएं मौजूद हैं. इनमें 78 रुपए वाला ये जुगाड़ सबसे कारगर साबित होती है. इसका छिड़काव करने से घास पत्तियों से लेकर जड़ तक प्रभावित होती है और 2–3 दिन के भीतर सूखने लगती है. एक हफ्ते में पूरी तरह से खत्म हो जाती है.

सुल्तानपुर कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर जे बी सिंह ने लोकल 18 को बताया कि बारिश के मौसम में कई तरह के खरपतवार के रूप में खतरनाक घास उगते हैं. जिसकी वजह से खेतों के मेड़ पर चलना मुश्किल हो जाता है. इन खतरनाक घासों के अंदर जहरीले सांप और बिच्छू छुपे होने की आशंका रहती है. जिससे खेतों में भी जाने का डर बना रहता है.

घर ही नहीं खेत पर भी है नुकसान
सिर्फ घर ही नहीं बल्कि अपने आसपास के मोहल्ले और गलियों और घर के सामने भी बारिश में घास उग आती है जिससे सांप और बिच्छू के पनपने की संभावना अधिक रहती है. बारिश के मौसम में सांप और बिच्छू तथा अन्य जहरीले जानवरों के द्वारा लोगों को नुकसान पहुंचाने की भी कई खबरें सामने आती रहती हैं.

ऐसे करें दवा का छिड़काव
खरपतवार नाशी दवा का छिड़काव करना ही एक विकल्प है. ऐसे में इन्हें जड़ से खत्म करने के लिए ग्लाइफोसेट (Glyphosate 41% SL) का छिड़काव सबसे असरदार तरीका माना जाता है. यह दवा नॉन-सेलेक्टिव वीडिसाइड है, यानी जिस भी पौधे पर इसका असर होगा, वह पत्तियों से लेकर जड़ों तक सूखकर खत्म हो जाएगा. ग्लाइफोसेट का छिड़काव करने के लिए 10 लीटर पानी में 100 से 150 मिलीलीटर दवा मिलाकर पंप मशीन से सीधे झाड़ियों और घास पर छिड़कना चाहिए. दो से तीन दिन में घास और झाड़ियां पीली पड़ने लगती हैं और लगभग एक हफ्ते में पूरी तरह सूख जाती हैं.

मीरा 71 भी है लाभदायक
घास और झाड़ियां सांप-बिच्छू जैसे खतरनाक जंतुओं का अड्डा बन जाती हैं, जिससे परिवार की सुरक्षा पर खतरा मंडराता रहता है. ऐसे में इन्हें जड़ से खत्म करने के लिए मीरा 71 (Mera 71) एक कारगर दवा मानी जाती है. यानी यह जिस भी पौधे पर पड़ेगा, उसे पत्तियों से लेकर जड़ों तक सुखा देता है. मीरा 71 का छिड़काव करने के लिए 10 लीटर पानी में 100 से 150 मिलीलीटर दवा मिलाकर पंप स्प्रेयर से सीधे घास और झाड़ियों पर छिड़कना चाहिए. छिड़काव धूप वाले दिन करना सबसे असरदार होता है, ताकि दवा का असर जल्दी दिख सके. छिड़काव के दो से तीन दिन बाद घास पीली पड़ने लगती है और लगभग एक हफ्ते में पूरी तरह सूखकर खत्म हो जाती है.

इन बातों का रखें ध्यान
छिड़काव हमेशा धूप वाले दिन करना चाहिए ताकि असर तेजी से दिखे.
छिड़काव करते समय दस्ताने, मास्क और चश्मा पहनें.
बारिश के मौसम में छिड़काव तुरंत बाद बारिश न हो, वरना असर कम हो जाएगा.
यह दवा उपयोगी फसल/पौधों पर न गिरे, क्योंकि यह सब कुछ सुखा देती है.

मृत्‍युंजय बघेल

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

झाड़ियों में डाल दें 70 रुपए वाली ये दवा… दुम दबाकर भाग जाएंगे सांप-बिच्छू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *