चंदौली के तेल्हरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोगों को लगी गोली…छावनी में तब्दील हुआ गांव

0
चंदौली के तेल्हरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोगों को लगी गोली…छावनी में तब्दील हुआ गांव


Last Updated:

Chandauli Latest News: चंदौली के तेल्हरा गांव में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. गांव में पुरानी जमीनी रंजिश और बच्चों के बीच हुए विवाद ने इस घटना को जन्म दिया. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले लाठी-डंडे चले और फिर एक पक्ष ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आरोप है कि रामसूरत राम के परिवार की ओर से फायरिंग की गई.

Zoom

तेल्हरा गांव में पुरानी रंजिश और बच्चों के विवाद में चली गोली

Firing in Chandauli: चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हरा गांव में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें छह लोगों को गोली लगी. लाठी-डंडों की मारपीट में दो अन्य लोग भी घायल हुए है. सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के अनुसार गांव में पुरानी जमीनी रंजिश और बच्चों के बीच हुए विवाद ने इस घटना को जन्म दिया. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले लाठी-डंडे चले और फिर एक पक्ष ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आरोप है कि रामसूरत राम के परिवार की ओर से फायरिंग की गई. इसमें कुद्दन के परिवार के पांच लोग गोली लगने से घायल हो गए. गोली चलने की आवाज से गांव में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में दुबक गए.

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया. गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 15 से 20 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश और आपसी विवाद का लग रहा है. घायलों का इलाज जारी है. कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर रख रही है.

About the Author

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *