चाहती हैं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन? अलीगढ़ के इस सैलून का ये ट्रीटमेंट करें…
Last Updated:
Aligarh News: अलीगढ़ के केला नगर चौराहे पर स्थित Beautiful Salon में ब्राइडल, पार्टी, एयरब्रश और सेलिब्रिटी मेकअप सर्विसेज मिलती हैं. सना मलिक द्वारा संचालित इस सैलून में Korean Hydra Facial Treatment से स्किन …और पढ़ें
सैलून ओनर सना मलिक
हाइलाइट्स
- अलीगढ़ के Beautiful Salon में कोरियन हाइड्रा ट्रीटमेंट उपलब्ध है.
- सैलून में ब्राइडल, पार्टी और सेलिब्रिटी मेकअप सर्विसेज मिलती हैं.
- कोरियन हाइड्रा फेशियल से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है.
अलीगढ़: हर किसी को सुंदर दिखने की चाहत होती है, खासकर महिलाएं जो अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए ब्यूटी पार्लर का रुख करती हैं. हालांकि, सुंदरता बढ़ाने के चक्कर में कई बार केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है. लेकिन अब अलीगढ़ में एक ऐसा ब्यूटी पार्लर मौजूद है, जो न सिर्फ आपकी सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि स्किन का भी ख्याल रखेगा. हम बात कर रहें हैं अलीगढ़ जिले के केला नगर चौराहे पर स्थित Beautiful Salon की जहां विभिन्न प्रकार के मेकअप सर्विसेज जैसे कि ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, एयरब्रश मेकअप, सेलिब्रिटी मेकअप और टच-अप दिए जाते हैं.
यहां मिलता है खास ट्रीटमेंट
लेकिन इस ब्यूटी पार्लर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आपको किसी प्रकार के मेकअप से एलर्जी है या मेकअप के बाद स्किन इरिटेशन, ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड्स की समस्या है, तो यहां आपको Hydra Treatment भी दिया जाता है. इस ट्रीटमेंट से ये समस्याएं दूर हो जाती हैं, और साथ ही साथ यहां Korean Hydra Facial Treatment भी दिया जाता है, जिससे आपकी स्किन बिल्कुल साफ और हेल्दी हो जाती है.
ग्लोइंग स्किन का राज
यह Korean Hydra Facial Treatment आपकी स्किन की समस्याओं का समाधान करता है और आपकी स्किन को नेचुरल और हेल्दी बनाए रखता है. यह ट्रीटमेंट पूरी तरह से प्लांट-बेस्ड होता है, जिसमें प्राकृतिक इनग्रेडिएंट्स का उपयोग किया जाता है. हाइड्रा मशीन के द्वारा यह ट्रीटमेंट किया जाता है, जिससे आपको कोरियन जैसी ग्लोइंग स्किन मिलती है.
यह मिलती है फैसिलिटीज
सैलून की ओनर सना मलिक ने बताया कि वह एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट हैं. उन्होंने जनवरी 2023 में ‘Beautiful’ नाम से इस सैलून की शुरुआत की थी. मात्र 14 वर्ष की उम्र से ही वह मेकअप के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. सना मलिक के अनुसार, इस सैलून की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि स्किन की हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखा जाता है. यहां आने वाले ग्राहकों को स्किन केयर से जुड़ी उपयोगी टिप्स भी दी जाती हैं. सैलून में रिंकल ट्रीटमेंट, ब्लैकहेड, व्हाइटहेड और डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याओं के लिए विशेष स्किन ट्रीटमेंट्स उपलब्ध हैं, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है. इसके साथ ही यहां कोरियन हाइड्रा फेशियल ट्रीटमेंट भी दिया जाता है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनकी स्किन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की वजह से खराब हो चुकी है. यह ट्रीटमेंट पूरी तरह नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से तैयार किया जाता है और हाइड्रा मशीन की मदद से दिया जाता है. लगभग ₹4500 की कीमत में यह ट्रीटमेंट स्किन की गहराई से सफाई कर उसे हेल्दी और चमकदार बनाता है.