छांगुर बाबा के ठिकानों पर ED की रेड में मिली विदेशी चीज, घूम गई जांच की सुई

0
छांगुर बाबा के ठिकानों पर ED की रेड में मिली विदेशी चीज, घूम गई जांच की सुई


Last Updated:

Chhangur Baba ED Raid: छांगुर बाबा पर अब दोहरी मार पड़ रही है. एक तरफ उसके खिलाफ एटीएस जांच कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अब ईडी ने एंट्री मारी है.

छांगुर बाबा के खिलाफ ईडी की छापेमारी.

हाइलाइट्स

  • छांगुर बाबा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी.
  • छांगुर बाबा के राजदार के करीबी के पास विदेश मुद्रा की फोटो.
  • छांगुर बाबा के खिलाफ ईडी का एक्शन.
लखनऊः अवैध धर्मांतरण का सिंडिकेट चला रहे छांगुर बाबा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. एक तरफ जहां यूपी एटीएस जांच कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ छांगुर बाबा की अकूत संपत्ति को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने भी एंट्री मार ली है. गुरुवार सुबह ईडी छांगुर बाबा और उसके करीबियों के कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंच गई. कई घंटों तक चली इस छापेमारी में ईडी को कई अहम सुराग मिले हैं. ईडी की एक टीम मुंबई में छांगुर के करीबी शहजाद शेख के घर पर छापेमारी के लिए पहुंच गई. इस दौरान ईडी की टीम को शहजाद के मोबाइल फोन से क्रोएशिया की करेंसी की एक फोटो मिली है. अब इस फोटो को लेकर सवाल यह उठने लगा है कि क्या धर्मांतरण का यह रैकेट विदेशों तक फैला हुआ था और इसको अंजाम देने के लिए विदेश से फंडिंग भी आ रही थी?

छांगुर बाबा के राजदार का करीबी है शहजाद
बता दें कि शहजाद शेख, नवीन का करीबी है. यह वही नवीन है, जिसे छांगुर बाबा का राजदार बताया जा रहा है. ईडी ने शहजाद द्वारा बेची गई जमीन और अन्य लेन-देन की जानकारी भी जुटा ली है. ईडी की इस छापेमारी में छांगुर बाबा, उसके बेटे, राजदार नवीन और नीतू से जुड़ी करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के डॉक्यूमेंट्स मिले हैं. ईडी ने इस छापेमारी के दौरान बाबा का घर, उसके बेटे का मकान, नवीन और नीतू की संपत्तियों के कागजात को जब्त कर लिया है.
ईडी ने छांगुर बाबा और उसके करीबियों के 15 ठिकानों पर रेड
छांगुर बाबा सिंडिकेट से जुड़े 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी गुरुवार को खत्म हो गई. इस दौरान बलरामपुर में 12, मुंबई में दो और लखनऊ में एक ठिकाने पर ईडी की छापेमारी चल रही थी. छांगुर बाबा सिंडिकेट से जुड़े राजेश उपाध्याय के लखनऊ आवास पर भी ईडी की टीम ने छापेमारी की थी. राजेश उपाध्याय बलरामपुर में सीजेएम कोर्ट में क्लर्क है. राजेश की पत्नी के नाम पर एक ज़मीन खरीदने की बात सामने आई है. राजेश उपाध्याय के लखनऊ के चिनहट स्थित आवास पर ईडी ने गुरुवार को छापेमारी की थी. मुंबई में छांगुर से जुड़े शहज़ाद शेख़ के बांद्रा और माहिम के फ्लैट पर भी छापेमारी हुई.

शहजाद शेख के दो फ्लैट पर ईडी की छापेमारी
शहजाद शेख के बांद्रा ईस्ट के कंकिया पेरिस अपार्टमेंट के फ्लैट पर छापेमारी हुई. एफ विंग के 20वें फ्लोर के फ्लैट नंबर 2003 पर छापेमारी हुई. ये फ्लैट शहज़ाद की पत्नी नजरीन शेख़ के नाम पर है. माहिम वेस्ट में रिजवी हाइट्स सीएचएस फ्लैट नंबर 502 में हुई. ये फ्लैट भी शहज़ाद के नाम पर है जिसमें उसकी बहन रहती है. बलरामपुर में शहज़ाद की ज़मीन को छांगुर सिंडिकेट ने खरीदी थी. नवीन उर्फ जलालुद्दीन के खाते से शहज़ाद के खाते में 1.20 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे. छापेमारी में आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

छांगुर बाबा के ठिकानों पर ED की रेड में मिली विदेशी चीज, घूम गई जांच की सुई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *