छोटा था लड़का, देख डोल गया 2 बच्चों की मां का दिल, कहा- चलोगे मेरे साथ… Ex पति को दिया मंगल सूत्र और…
Last Updated:
Pati, Patni Or Woh: यूपी के संभल में 2 बच्चों की मां का अपने से 20 साल छोटे लड़के पर दिल डोल गया. इसके बाद उसने जो किया हैरान कर देने वाला था. चलिए आपको बताते हैं ये अजब-गजब मामला है क्या.
20 साल छोटे युवक पर आया दिल (image credit- canva)
दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के संभल का है. यहां रहने वाली 2 बच्चे की मां के 20 साल छोटे आदमी से नैन लड़ गए. प्यार होने के बाद कई बार दोनों के बीच संबंध बने. फिर एक दिन अपनी दोनों बेटियों को लेकर उसी के घर मुरादाबाद के छजलैट गई और युवक से शादी रचा ली. ट्विस्ट तो तब आया जब पति अपनी बीवी को घर पर नहीं पाया. बाद में पति उसे खोजते-खोजते अपनी मां के साथ वहां पहुंचा तो अपनी पत्नी का रूप देखकर दंग रह गया. पत्नी की मांग में किसी और के नाम का सिंदूर था.
इसके बाद पति और सास ने महिला को खूब समझाया लेकिन उसने किसी की एक न मानी और उनके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया. बता दें कि विवाहि महिला की एक 16 साल की और एक 13 साल की बेटी है. जिनको साथ लेकर वह छजलैट गांव में आ गई थी. फिर उसने युवक से शादी भी कर ली. शादी के बाद युवक ने विवाहिता को अपने साथ अपने घर शादी करके ले जाने की बात कही. साथ ही युवक ने बच्चों को भी अपनाने की बात कही. यह बात सुनकर पुलिस, सास और महिला का पहला पति दंग रह गए.
टीवी नाइन कि रिपोर्ट के मुताबिक, शाम से रात तक थाने में विवाद चलता रहा. जिसके बाद महिला के परिवार के लोग भी संभल से छजलैट पहुंच गए. महिला ने वापस जाने से साफ इंकार कर दिया. वह दो बेटियों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई. वहीं थक हारकर पति और सास भी वापस लौट गए. उधर लोग इलाके में इस केस की खूब चर्चा कर रहे हैं.