जवान लड़की विदेश से आई ताजमहल घूमने, उदास देख महिला दरोगा ने पूछा- क्या हुआ? जवाब सुन उड़े होश

0
जवान लड़की विदेश से आई ताजमहल घूमने, उदास देख महिला दरोगा ने पूछा- क्या हुआ? जवाब सुन उड़े होश


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Agra Latest News: यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां जापान से एक युवती खुशी-खुशी ताजमहल घूमने आई, लेकिन यहां उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसके चेहरे की खुशी उदासी में बदल गई.

जापान से आगरा आई थी विदेशी युवती.

आगरा. 5000 किलोमीटर का सफर करके जापान से एक खूबसूरत लड़की अपने दोस्तों के साथ ताजमहल घूमने आई. वह इस खूबसूरत मकबरे को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक थी. जब वह आगरा पहुंची तो सबसे पहले एयरपोर्ट से वह अपने दोस्तों के साथ एक होटल में जाकर ठहरी. फिर वहां से सभी लोग एक साथ ताजमहल घूमने के लिए निकली. लेकिन रास्ते में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देख दौड़कर महिला पुलिस अफसर उनके पास पहुंची. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

वैसे तो आगरा पुलिस हमेशा अपने अनोखे काम के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार आगरा की पर्यटन पुलिस ने विदेशी महिला पर्यटकों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है. जब पुलिस को पता चला कि जापान से आई महिला पर्यटक का मोबाइल फोन गिर गया है, उसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई और चुनिंदा मिनट में खोया हुआ फोन खोज निकाला. अपना फोन पाकर विदेशी महिला पर्यटक पुलिस को नम आंखों से धन्यवाद देती नजर आई.

99 साल की महिला ने बताया निधिवन का डरावना सच, बोली- ‘काली रात…,’ सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

दरअसल, जापान की रहने वाली महिला साकामोटो एरिसा अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आई थी. वह ताजमहल के पास स्थित एक होटल में रुकी थी. जब वह होटल से ताजमहल जा रही थी, तभी उनका आई फोन गिर गया. जिसके बाद महिला पर्यटक परेशान हो गई और रास्ते में गश्त कर रही थाना पर्यटन की प्रभारी प्रीति चौधरी को जानकारी दी.

गरीब घर की लड़की को मिला अमीर दूल्हा, शादी बाद पहुंची ससुराल, नजारा देख ससुर से बोली- ये तो…

बस जानकारी मिलते ही प्रीति चौधरी अपनी टीम के साथ फोन की खोजबीन में जुट गई. आसपास लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे चेक किए. चुनिंदा मिनट में पुलिस ने महिला पर्यटक का खोया हुआ फोन खोज निकाला. इसके बाद सूचना पर्यटक को दी और कहा कि फोन पर्यटन थाने में है, वहां से ले सकती हैं. सूचना पर विदेशी महिला पर्यटक, पर्यटन थाने पहुंची और उसको फोन सौंप दिया गया. जब यह फोन महिला पर्यटकों को पुलिस ने दिया तो वह भी नम आंखों से पुलिस का धन्यवाद देती हुई नजर आई.

homeuttar-pradesh

जवान लड़की विदेश से आई ताजमहल घूमने, उदास देख पास पहुंची महिला दरोगा, फिर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *