जून की पहली बारिश से राहत, नोएड में मौसम सुहाना… लेकिन IMD ने फिर किया अलर्ट

0
जून की पहली बारिश से राहत, नोएड में मौसम सुहाना… लेकिन IMD ने फिर किया अलर्ट


Last Updated:

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे नोएडा समेत एनसीआर के लोगों के लिए जून की पहली बारिश राहत की फुहार बनकर आई. सोमवार दोपहर तक चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकि…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • जून की पहली बारिश से एनसीआर में गर्मी से राहत मिली.
  • नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में झमाझम बारिश हुई.
  • 17 से 20 जून तक बारिश की चेतावनी जारी.

नोएडा. भीषण गर्मी और उमस से बेहाल नोएडा समेत एनसीआर के लोगों को आखिरकार जून की पहली बारिश ने बड़ी राहत दे दी है. सोमवार दोपहर करीब दो बजे तक तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली. तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छाए और देखते ही देखते कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई.

इन इलाकों में हुई झमाझम बारिश
नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और दिल्ली के कई हिस्सों में अलग-अलग समय पर तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिली. कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी और लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली. नोएडा के सेक्टर-62, 71, 137, 98, 100, 105, 104 और 150 और ग्रेटर नोएडा जैसे क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं ने गर्मी की तपिश को काफी हद तक कम कर दिया.

17 से 20 जून तक बारिश के चेतावनी

सुबह से ही उमस भरी गर्मी से परेशान लोग दोपहर बाद मौसम के इस बदलाव से राहत की सांस लेते नजर आए. भारत मौसम विभाग (IMD) पहले ही 17 जून से 20 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई थी. विभाग ने चेतावनी दी थी कि इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.


homeuttar-pradesh

जून की पहली बारिश से राहत, नोएड में मौसम सुहाना… लेकिन IMD ने फिर किया अलर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *