जेडी वेंस एंड फैमिली को किसने ताजमहल घुमाया? सबसे ज्यादा किसने और क्या सवाल पूछे, जानें उस शख्स की जुबानी..
Last Updated:
JD Vance Taj Mahal Visit: जेडी वेंस ने अपने परिवार के साथ में ताजमहल के साए के जमकर में फोटो खिंचवाए और कम गर्मी के मौसम में दोबारा आने की बात कही.
जेडी वेंस ने अपने परिवार के साथ में ताजमहल के साए के जमकर में फोटो खिंचवाए.
हाइलाइट्स
- जेडी वेंस ने परिवार संग ताजमहल का दौरा किया.
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया.
- वेंस की पत्नी ने ताजमहल की नींव पर सवाल पूछे.
आगरा: अमेरिका के वाइज प्रेसिडेंट जेडी विंस ने आज परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया. खेरिया एयरपोर्ट पर उनका स्वागत खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है, जिसके बाद वह सीधे ताजमहल पहुंचे. वह लगभग 10 बजे के आसपास ताजमहल पहुंचे और एक घंटे से ज्याद असमय ताजमहल एक अंदर बिताया. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ में ताजमहल के साय में जमकर फोटो खिंचवाए. सुरक्षा को लेकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही आगरा में डेरा जमाई हुई थीं. दुनिया के अजूबों के शुमान ताजमहल की सैर वेंस एंड फैमिली ने गाइड नितिन सिंह के साथ की, जिन्होंने इस ऐतिहासिक इमारत की बारीकियां और हर डिटेल उन्हें बताईं. इस दौरान वेंस और उनकी फैमिली ने क्या सवाल पूछे, चलिए जानते हैं.
ताज दीदार के दौरान जेडी वेंस और उनके परिवार ताजमहल के मुख्य गुंबद पर गढ़ी पच्चेकारी की जानकारी लेने में ज्यादा दिलचस्प दिखा. उन्हें ताज का दीदार कराने वाले गाइड नितिन सिंह ने बताया कि जेडी वेंस की पत्नी ने ताजमहल की नींव कैसे रखी है और जो फाउंटेन कैसे काम करते हैं.. ऐसे कई सवाल उन्होंने पूछे.
गाइड नितिन सिंह ने ये भी बताया की जेडी वेंस उनकी पत्नी और बच्चे गर्मी से काफी परेशान दिखे, लेकिन जब ताजमहल मुख्य स्मारक देखा तो उनके चेहरे पर एक अलग खुशी नजर आ रही थी. ताजमहल मुख्य स्मारक को देखते ही जेडी वेंस और उनकी पत्नी ‘वाह ताज’ कहती दिखीं और दोबारा ताजमहल दीदार की उन्होंने इच्छा जाहिर की.
जेडी वेंस ने अपने परिवार के साथ में ताजमहल के साय के जमकर में फोटो खिंचवाए और कम गर्मी के मौसम में दोबारा आने की बात कही. जब साल 2020 में अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप आगरा ताजमहल देखने आए थे, उनको भी नितिन सिंह ने ताजमहल घुमाया था.
इस बारे में भी वाइस प्रेसिडेंट ने नितिन से जानकारी की और पूछा कि ट्रंप जब ताजमहल देखने आए थे तो उनको कैसा लगा था. इसमें उन्होंने जवाब दिया कि ट्रंप ने ताजमहल को मोहब्बत की अनूठी निशानी बताया था.
नितिन के अनुसार, जेडी वेंस उनकी पत्नी ऊषा वेंस ने उनसे सबसे ज्यादा सवाल किए, क्योंकि उनकी आर्किटेक्ट में ज्यादा रुचि है और वह अच्छी जानकारी रखती हैं. उन्होंने ताजमहल की मजबूत नींव को लेकर भी सवाल पूछे. गाइड ने बताया कि इसकी नींव में 50 कुओं का उपयोग किया गया है, जो नदी के पानी से सतत नमी बनाए रखते हैं. इसके अलावा नींव को साल और आबनूस की लकड़ी से मजबूत किया गया है और यह मिट्टी में 17.5 मीटर तक गहरी है.