ज्योतिषाचार्य ने डोनाल्ड ट्रंप की कुंडली देखकर की बड़ी भविष्यवाणी, कहा-अमेरिका ही भुगतेगा खामियाजा और भारत को नहीं होगा नुकसान
Last Updated:
Donald Trump Kundali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत से निर्यात होने वाले सभी उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के फैसले पर मैगलगंज के प्रकांड ज्योतिषाचार्य पंडित आशीष मिश्र ने भविष्यवाणी कर…और पढ़ें
लखीमपुर खीरी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत से निर्यात होने वाले सभी उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के फैसले पर यहां एक और लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा वहीं मैगलगंज के प्रकांड ज्योतिषाचार्य पंडित आशीष मिश्र ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इसका खामियाजा भारत को नहीं बल्कि अमेरिका को ही भुगतना पड़ेगा.
ट्रम्प की कुंडली से खुला राज
पंडित आशीष मिश्र ने ट्रम्प की जन्मकुंडली का सघन अध्ययन करने के बाद बताया कि ग्रह-नक्षत्रों के संकेत स्पष्ट करते हैं कि इस निर्णय से भारत की अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं होगी. उल्टे भारत के लिए नए व्यापारिक अवसर खुलेंगे और देश और भी मजबूत होगा.
अमेरिका को मिलेगा आंतरिक विरोध
ज्योतिषाचार्य पंडित आशीष मिश्रा के अनुसार, ट्रम्प के इस निर्णय के चलते अपने ही नागरिकों और व्यापार जगत से कड़ा विरोध झेलना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि “ट्रम्प की कुंडली में इस समय विरोध और संघर्ष के योग अधिक प्रबल हैं. आने वाले समय में उन्हें राजनीतिक दबाव और आलोचना का सामना करना ही पड़ेगा.”
भारत की कुंडली में शुभ योग
पंडित आशीष मिश्रा ने जानकारी बताया कि भारत की कुंडली में इस समय प्रगति और सशक्तिकरण के संकेत प्रबल हैं. आर्थिक मजबूती और नए समझौतों के योग बन रहे हैं. “भारत को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, आने वाला समय भारत की उन्नति का है”.
स्थानीय लोगों में कौतुहल
पंडित आशीष मिश्र की इस भविष्यवाणी को लेकर मैगलगंज क्षेत्र के लोगों में खासा कौतुहल और उत्सुकता देखने को मिल रही है. लोग मान रहे हैं कि ज्योतिषाचार्य की यह भविष्यवाणी भारत के लिए आश्वस्त करने वाली है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।