झाली धाम: सुकून और हरियाली का संगम, कम बजट में उठाएं प्रकृति का भरपूर आनंद

0
झाली धाम: सुकून और हरियाली का संगम, कम बजट में उठाएं प्रकृति का भरपूर आनंद


Last Updated:

Gonda Jhali Dham: गोंडा जिले का ‘झाली धाम’ प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति का परफेक्ट डेस्टिनेशन है. भीषण गर्मी के बीच ठंडी हवाओं और घने पेड़ों की छांव से घिरा यह स्थान पर्यटकों को मानसिक सुकून देता है. यहां भगवान राम-लक्ष्मण-सीता के मंदिर के साथ कामधेनु गाय के दर्शन भी होते हैं. कम बजट में परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यह एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है. शहर के शोर से दूर, हरियाली और शांति की तलाश करने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.

भीषण गर्मी और शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां प्रकृति की गोद में सुकून के दो पल मिल सकें, तो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित ‘झाली धाम’ आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है. घने पेड़ों की छांव, ठंडी हवाएं और आध्यात्मिक शांति का संगम इस स्थान को पर्यटकों की पहली पसंद बना रहा है. कम बजट में परिवार के साथ यादगार छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.

झाली धाम

झाली धाम धीरे-धीरे पर्यटकों के बीच एक खास पहचान बना रहा है. यहां पर देश-विदेश से लोग आते हैं, यहां पहुंचते ही आपको चारों ओर हरियाली, बड़े-बड़े पेड़, साफ हवा और शांत माहौल देखने को मिलता है. शहर की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर यह स्थान लोगों को मानसिक शांति देता है. यही वजह है कि यहां आने वाले लोग खुद को तरोताजा महसूस करते हैं. झाली धाम मंदिर में राम लक्ष्मण सीता और हनुमान जी की प्रतिमा भी है और इसके साथ यहां पर कामधेनु गाय का दर्शन होता है जिससे लोगों के मन को शांति मिलती है.

झाली धाम

पर्यटन के लिहाज से यह जगह अभी और विकसित हो सकती है. अगर यहां और सुविधाएं बढ़ाई जाएं, जैसे बैठने की बेहतर व्यवस्था, बच्चों के लिए खेलने के साधन और खाने-पीने की दुकानों की व्यवस्था, तो यह स्थान और भी आकर्षक बन सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इस जगह के बारे में बहुत कम लोग जानते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया और लोगों की बढ़ती रुचि के कारण यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. इससे इलाके की पहचान भी बढ़ रही है और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

झाली धाम

झाली धाम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां घूमने के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता. यही कारण है कि यह जगह आम लोगों के लिए और भी खास बन जाती है. कम बजट में भी यहां एक अच्छा और यादगार ट्रिप प्लान किया जा सकता है. गोंडा मुख्यालय से लगभग 35 से 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित झाली धाम आने के लिए गोंडा से झाली धाम के लिए प्राइवेट सवारी गोंडा से झाली धाम के लिए मिलती है. परिवार और दोस्तों के साथ सुकून भरा समय बिताने के लिए यह बेहतरीन विकल्प है. आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं और प्राकृतिक माहौल का आनंद लेते हैं. धीरे-धीरे यह स्थान लोकप्रिय होता जा रहा है.

झाली धाम

गर्मी के मौसम में जहां एक ओर शहरों में तापमान काफी ज्यादा हो जाता है, वहीं झाली धाम का वातावरण अपेक्षाकृत ठंडा और आरामदायक बना रहता है. यहां घने पेड़ों की छांव और प्राकृतिक रूप से चलने वाली ठंडी हवा पूरे इलाके के तापमान को संतुलित रखती है. यही कारण है कि तेज गर्मी से बचने के लिए लोग इस स्थान को काफी पसंद कर रहे हैं और यहां आकर सुकून भरे पल बिताते हैं.

झाली धाम

झाली धाम की एक खास बात इसका साफ-सुथरा और शांत वातावरण है. यहां स्थानीय लोग और प्रशासन मिलकर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं, जिससे पर्यटकों को अच्छा अनुभव मिलता है. स्वच्छ हवा, हरियाली और शांत माहौल लोगों को मानसिक सुकून देता है. साथ ही, यह वातावरण शरीर को भी ताजगी और आराम देता है. यहां आने वाले लोग कुछ ही समय में खुद को तरोताजा महसूस करने लगते हैं. यही वजह है कि यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और शांति की तलाश करने वालों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

झाली धाम

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो झाली धाम आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां सुबह और शाम का नजारा खासतौर पर देखने लायक होता है. सुबह पक्षियों की चहचहाहट और ठंडी हवा मन को ताजगी देती है, वहीं शाम को ढलता सूरज और हल्की ठंडी बयार एक अलग सुकून देती है. हरियाली से घिरा यह स्थान मन को शांति देता है और रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताने का बेहतरीन मौका देता है. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य हर किसी को आकर्षित करता है.

झाली धाम

झाली धाम में परिवार और दोस्तों के साथ घूमना बेहद खास अनुभव होता है. लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं, जहां बच्चे खुले मैदान में खेलते हैं और बड़े लोग पेड़ों की छांव में बैठकर सुकून के पल बिताते हैं. प्राकृतिक वातावरण और हरियाली मन को शांति देती है. कई पर्यटक यहां फोटो और वीडियो बनाने भी आते हैं, क्योंकि चारों ओर का नजारा बहुत सुंदर और आकर्षक होता है. यहां बिताया गया समय यादगार बन जाता है और लोग बार-बार यहां आना पसंद करते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *