टमाटर, बैगन, गोभी के खेतों में लगा दें 50 रुपए का ये धांसू जुगाड़… खींचे चले आएंगे नर कीट! खत्म हो जाएंगी 7 पुश्तें
Last Updated:
Yellow Sticky Trap : टमाटर, बैंगन और गोभी जैसी सब्जियों को कीटों से बचाने के लिए किसान महज 50 रुपये में मिलने वाले इस जुगाड़ से फसलों को बचा सकते हैं. यह जुगाड़ म नर कीटों को इतनी तेजी से आकर्षित करता है कि उनका …और पढ़ें
गौरतलब है कि स्टिकी ट्रैप में पीले या नीले रंग की चिपचिपी शीट होती है, जो कीटों को आकर्षित कर उन पर चिपका देती है. इससे एफिड्स, व्हाइटफ्लाई और थ्रिप्स जैसे पत्तों को नुकसान पहुंचाने वाले कीट खत्म हो जाते हैं. वहीं, फेरोमोन ट्रैप में मादा कीट की गंध वाला एक खास पदार्थ लगाया जाता है, जो नर कीटों को ट्रैप में फंसा देता है और उनका प्रजनन चक्र टूट जाता है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ये दोनों यंत्र पर्यावरण के अनुकूल हैं, रसायनों के इस्तेमाल को कम करते हैं और लागत भी बहुत कम आती है. समय पर और पर्याप्त संख्या में इनका प्रयोग कर किसान अपनी फसलों को बड़े नुकसान से बचा सकते हैं.
फर्रुखाबाद के कंधरापुर निवासी हर्षित ने बताया कि वह खेतों में कीटों की समस्या से परेशान थे. महंगी दवाइयों का प्रयोग करने के बावजूद भी कोई फायदा नहीं हो रहा था. ऐसे समय में उन्होंने यूट्यूब पर एक विधि के बारे में जानकारी ली और ऑनलाइन माध्यम से येलो स्टिकी ट्रैप मंगवाया. उन्होंने इसे अपने खेतों में 20 फीट की दूरी पर लगाया. रात के समय जब हानिकारक कीट फसल पर पहुंचकर नुकसान पहुंचाते हैं, तो वे इस ट्रैप की तरफ आकर्षित होते हैं और उसमें लगे ग्लू में चिपक कर मर जाते हैं. आज फसल में नुकसान न होने के कारण पैदावार भी दोगुनी हो गई है और दूसरे किसान भी इस विधि को अपना रहे हैं. इसका प्रयोग ग्रीन हाउस एरिया के साथ ही खेतों में भी किया जा रहा है.
इन फसलों में कारगर है ये जुगाड़
येलो स्टिकी ट्रैप में चिपचिपे पदार्थ का जेल लगा होता है, जिसमें सुगंध आती है. इसके कारण आसपास पहुंचने वाले कीट, पतंगे और मक्खियां उसकी ओर आकर्षित होती हैं और चिपक कर मर जाती हैं. टमाटर, बैगन, पत्तागोभी, तोरई, खीरा, खरबूजा और तरबूज की फसलों को कीटों से बचाने के लिए किसान इस विधि का प्रयोग करते हैं.
मात्र इतनी है कीमत
हर्षित ने बताया कि इसका प्रयोग करने से रसायनों के छिड़काव का खर्च भी कम आता है और फसलों में जहरीले केमिकल भी नहीं पहुंचते हैं. इसका प्रयोग बहुत ही आसान है, इसके टुकड़ों को दूरी पर लगाकर प्रयोग किया जाता है. यह आसानी से बाजार में भी मिल जाता है. अगर खेतों में कीट पतंग का प्रकोप बढ़ रहा है तो इसका प्रयोग बहुत ही कारगर है. इसका प्रति एक पीस लगभग 50 रुपए का बाजार में मिल जाता है.