डायमंड से भी कीमती है यह दुर्लभ रुद्राक्ष, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश
Last Updated:
Ek Mukhi Rudraksha Price: शिवप्रिय बेलपत्र और भांग-धतूरे की तरह ही ‘रुद्राक्ष’ का सनातन धर्म में विशेष महत्व है. बाजार में 5 और 7 मुखी रुद्राक्ष आम तौर पर आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ दुर्लभ रुद्राक्षों की कीमत हीरों की तरह लाखों में होती है? कारोबारी अंजली जायसवाल के अनुसार, साक्षात शिव रूप माने जाने वाले ‘एक मुखी रुद्राक्ष’ की कीमत 15 से 20 लाख रुपये तक होती है. भारी वैश्विक मांग और बेहद कम उपलब्धता के कारण इनकी सप्लाई करना भी एक बड़ी चुनौती है.
Ek Mukhi Rudraksha Price: बेलपत्र, भांग और धतूरे की तरह ही ‘रुद्राक्ष’ भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले आम रुद्राक्ष के अलावा कुछ ऐसे दुर्लभ रुद्राक्ष भी होते हैं, जिनकी कीमत हीरों (डायमंड) की तरह लाखों रुपये में होती है? साक्षात भगवान शिव का स्वरूप माने जाने वाले ‘एक मुखी रुद्राक्ष’ की कीमत इतनी ज्यादा है कि उतने पैसों में आप सोने-हीरे के आभूषण खरीद सकते हैं. देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस दुर्लभ रुद्राक्ष की खासी डिमांड है, जिसे पूरा कर पाना कारोबारियों के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गया है.
आम तौर पर बाजार में अलग-अलग तरह के रुद्राक्ष उपलब्ध होते हैं. 5 और 7 मुखी रुद्राक्ष आसानी से हर जगह मिल ही जाते हैं. रुद्राक्ष की वैल्यू (कीमत) इनके मुख के आधार पर तय होती है. कुछ रुद्राक्ष इतने दुर्लभ होते हैं कि इनकी कीमत डायमंड की तरह लाखों में होती है. लाखों रुपये की कीमत वाले इन रुद्राक्षों की भी बाजार में खासी डिमांड होती है. कई बार इससे जुड़े कारोबारी इस भारी डिमांड को फुलफिल (पूरा) भी नहीं कर पाते हैं.
क्यों खास हैं 1 मुखी और 21 मुखी रुद्राक्ष?
रुद्राक्ष के कारोबार से जुड़ी महिला कारोबारी अंजली जायसवाल ने बताया कि 1 मुखी और 21 मुखी रुद्राक्ष को सबसे दुर्लभ माना जाता है. पूरे रुद्राक्ष के वृक्ष में सिर्फ 1 मुखी रुद्राक्ष का सिर्फ एक ही दाना होता है. वहीं, 21 मुखी रुद्राक्ष भी कई सालों में महज एक दाना ही पेड़ पर पाया जाता है. उन्होंने बताया कि एक मुखी रुद्राक्ष की एक अनुमानित कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये तक होती है. कुछ दुर्लभ एक मुखी रुद्राक्ष तो इससे भी कहीं अधिक महंगे होते हैं. इतने पैसों में तो आप डायमंड की ज्वेलरी तक खरीद सकते हैं.
लैब रिपोर्ट के साथ असली रुद्राक्ष की सप्लाई
अंजली ने बताया कि अलग-अलग जगहों से उनके पास इसके ऑर्डर भी आते हैं, लेकिन वो कई बार इस दुर्लभ रुद्राक्ष के अभाव में इसकी सप्लाई नहीं कर पाती हैं. उन्होंने बताया कि वो उचित लैब रिपोर्ट के साथ ही असली रुद्राक्ष को लोगों तक पहुंचाती हैं. यही वजह है कि अंजली के पास इसकी डिमांड देश-विदेश से भी लगातार बनी रहती है.
जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एक मुखी रुद्राक्ष को साक्षात भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है. यह रुद्राक्ष बेहद शक्तिशाली और दुर्लभ होता है. इसका आकार मुख्य रूप से अंडाकार स्वरूप का होता है. इसे धारण करने से धारक को आध्यात्मिक और मानसिक शांति मिलती है. इसके अलावा एक मुखी रुद्राक्ष आर्थिक समृद्धि का प्रतीक भी होता है. इसे धारण करने से समाज में यश और कीर्ति की प्राप्ति भी होती है. पहचान के तौर पर एक मुखी रुद्राक्ष में एक बिल्कुल सीधी रेखा या मुख देखने को मिलता है.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें