डेंड्रफ और झड़ते बालों से छुटकारा चाहिए? बारिश में अपनाएं दादी-नानी के नुस्खें
Last Updated:
स्किन के नेचुरल ग्लो को बढ़ाना चाहते हैं तो महंगे ब्यूटी पार्लर ट्रीटमेंट पर पैसा खर्च करने की बजाय घर की आसान और सुरक्षित चीज़ों से बने फेस पैक का इस्तेमाल करें. यह न सिर्फ आपकी त्वचा को हेल्दी बनाएगा बल्कि बिना साइड इफेक्ट्स के लंबे समय तक नैचुरल निखार भी देगा.
बारिश का मौसम शुरू होने के बाद हवा में नमी बढ़ने की वजह से बालों में पसीना और गंदगी जमा हो जाती है. इससे डैंड्रफ के साथ ही इंफेक्शन फैलने का भी खतरा बढ़ जाता है. कई बार यह बाल झड़ने का प्रमुख कारण भी बन जाता है. ऐसे में घरेलू नुस्खें बेहद कारगर हैं.

बारिश में बालों को झड़ने और डैंड्रफ से बचाने के लिए नीम के तेल और एलोवेरा को एक साथ मिला लें. उसके बाद इसे बालों में लगाएं. लगाने के 30 मिनट बाद बाल धोकर तौलिए से पोंछ लें और सुखा लें. यह उपाय बेहद कारगर है.

बारिश के मौसम में हैवी तेल का प्रयोग करने से बचें. गीले बालों को ज्यादा देर तक न रखें क्योंकि यह डैंड्रफ का बड़ा कारण बनता है. इस मौसम में बालों को गंदा होने से बचाएं और हफ्ते में दो से तीन बार माइल्ड शैम्पू से धो लें.

बारिश के मौसम में डैंड्रफ रोकने के लिए मेथी दाना और दही बेहद कारगर हैं. मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर दही में मिलाएं और बालों में लगाएं. इसके पोषक तत्व डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करते हैं.

बारिश के मौसम में हल्के तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है. नारियल या बादाम का तेल हल्के हाथों से बालों में लगाएं और ज्यादा देर तक न रखें. 1-2 घंटे बाद बालों को धो लेना बेहतर रहता है.

घर पर मौजूद ये घरेलू नुस्खे बेहद कारगर हैं. पहले के समय में दादी-नानी भी इनका इस्तेमाल करती थीं. इन उपायों को अपनाकर बाल झड़ने और डैंड्रफ से आसानी से बचा जा सकता है. यह एक अचूक उपाय है.