तिलक वर्मा ने दिला दी धोनी की याद, रिंकू के चौके ने कर दी विराट की कमी पूरी…भारत की जीत पर बोले काशी के लोग

0
तिलक वर्मा ने दिला दी धोनी की याद, रिंकू के चौके ने कर दी विराट की कमी पूरी…भारत की जीत पर बोले काशी के लोग


Last Updated:

Public Opinion: एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, तिलक वर्मा के 69 रन और रिंकू सिंह के चौके से जीत मिली. बनारस में दिवाली जैसी खुशी, देशभर में जश्न का माहौल रहा.

IND vs PAK Asia Cup Final: पाकिस्तान को धूल चटाकर एशिया कप की ट्राफी भारत ने अपने नाम की है. रिंकू सिंह के धमाकेदार चौके के बाद पूरा भारत आधी रात को झूम उठा. दुर्गा पूजा उत्सव के बीच दिवाली जैसी रौनक बनारस के सड़को पर देखने को मिली. आधी रात को पूजा पंडालों के बाहर युवाओं ने विजय जुलूस निकाला और जमकर आतिशबाजी कर एशिया कप में भारत की शानदार जीत की खुशी मनाई. शहर के अलग अलग जगहों पर आसमान में दिवाली जैसा नजारा दिखाई दिया. बता दें कि एशिया कप के दौरान इसके पहले भी भारत ने 2 बार पाकिस्तान को धोया है.

शोभित तिवारी ने बताया कि तिलक वर्मा ने फाइनल मैच के दौरान जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे धोनी की दोबारा से याद दिला दी. रिंकू सिंह के आखरी चौके ने विराट कोहली की कमी भी पूरी कर दी. इस पूरे मैच के दौरान टीम इंडिया का जलवा देखने को मिला. नमन कुमार ने बताया कि भारत के इस ऐतिहासिक जीत पर हर भारतीय में खुशी का माहौल है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जैसे पाकिस्तान को सबक सिखाया, वैसा ही सबक टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने आज क्रिकेट के मैदान में पाकिस्तान को सिखाया है.


सुबह से जारी था हवन पूजन का दौर

गौरतलब है कि एशिया कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया के जीत के लिए देशभर में सुबह से हवन पूजन और दुआओं का दौर जारी था. वाराणसी में भी क्रिकेट प्रेमियों ने विजय श्री हवन किया था. बता दें कि तिलक वर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने एशिया कप ट्रॉफी 9 वीं बार अपने नाम कर ली. एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से बुरी तरह हराया है. भारत के बल्लेबाजों ने 19.4 ओवर में 150 रन मारकर यह ट्राफी जीती है.

तिलक ने बनाए 69 रन
इस रोमांचक मैच में तिलक वर्मा ने 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली वहीं शिवम दुबे ने 22 गेंदों पर 33 रन बनाया है.रिंकू सिंह ने पहली बॉल पर ही विनिग शॉर्ट खेला है और उन्होंने इस मैच में 4 रन बनाए है.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

तिलक वर्मा ने दिला दी धोनी की याद, रिंकू के चौके ने कर दी विराट की कमी पूरी…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *