‘तीन पत्नियों’ वाली शादी में खुलासा, 10वीं की मार्कशीट ने खोला एक बहन का सच

0
‘तीन पत्नियों’ वाली शादी में खुलासा, 10वीं की मार्कशीट ने खोला एक बहन का सच


Last Updated:

Amroha News: अमरोहा की एक शादी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है और सोशल मीडिया पर लोग जमकर इस शादी की चर्चा कर रहे हैं. वहीं इस शादी को लेकर एक नया मोड सामने आया है. दरअसल अमरोहा की बाल कल्याण समिति ने एक नोटिस जारी किया है, जिससे अब तीन पत्नियों के पति की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

Zoom

‘तीन पत्नियों’ वाले विवाह पर बड़ा खुलासा

अमरोहा: इन दिनों सोशल मीडिया पर यूपी के अमरोहा की एक शादी काफी चर्चा में है, जिसमें 3 बहनों ने एक शख्स के साथ शादी रचा ली है. सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर कई बातें चल रही हैं. इसी बीच इस शादी को लेकर एक नया मोड सामने आया है. दरअसल अमरोहा की बाल कल्याण समिति ने एक नोटिस जारी किया है, जिससे अब तीन पत्नियों के पति की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

दरअसल तीन बहनों में एक छवि उर्फ संतोष भी शामिल है, जिसकी उम्र को लेकर बाल कल्याण समिति ने बड़ा खुलासा किया है. हाई स्कूल की मार्कशीट में छवि की उम्र 15 साल सामने आई है, तो बाल कल्याण समिति ने इसे लेकर तुरंत एक्शन लिया और एक नोटिस जारी कर दिया. पुलिस भी अब जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है. जब नाबालिग की शादी का मामला संज्ञान में आया तो CWC समिति ने इस मामले में एक नोटिस जारी किया और तीन दिन के भीतर जांच की बात कही है.

लड़के की उम्र को लेकर भी उठे सवाल
वहीं सूत्रों की माने तो लड़का भी 21 साल से कम की उम्र का बताया जा रहा है. अब सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. वहीं लड़कियों ने सोशल मीडिया पर हो रहे विरोध पर अपना पक्ष भी रखा है. उन्होंने कहा कि राजाओं ने भी तीन से अधिक शादियां की थीं, तो अगर हम तीनों बहनों को एक ही शख्स से प्रेम हुआ, इसमें क्या गलत है. अब देखना होगा कि कब तक इन पर कार्रवाई होती है.

कब हुई अमरोहा की ये अनोखी शादी?
बता दें कि तीनों बहनें यूट्यूब पर वीडियो बनाने का काम करती हैं और यूट्यूब पर उनके चार लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जिससे लाखों रुपए की कमाई होती है. तीनों बहनों ने अपने ही कैमरामैन से एक साथ शादी रचा ली, जिसमें 17 जुलाई को एक मंदिर में अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए और एक साथ रहने को तैयार हो गईं. इसके बाद इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, तो सुर्खियां बटोरनी शुरू हुई. लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, तब इन तीनों बहनों ने सोशल मीडिया पर अपनी बातें रखी. हालांकि तीन बहनों के परिजनों ने इस शादी का विरोध किया और बेटियों से रिश्ता तोड़ दिया है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *