‘तेरी पॉटी का ठेका नहीं ले रखा’, टॉयलेट गए ट्रैफिक हेड कांस्टेबल पर दारोगा का फूटा गुस्सा

0
‘तेरी पॉटी का ठेका नहीं ले रखा’, टॉयलेट गए ट्रैफिक हेड कांस्टेबल पर दारोगा का फूटा गुस्सा


Last Updated:

Sambhal News: संभल कभी हिंसा तो कभी कुछ… पर सुर्खियों में हमेशा बना रहता है. अब एक ट्रैफिक पुलिस का पॉटी जाना चर्चाओं का विषय बन गया है. मामला इतना बढ़ा कि बेचारे एसपी साहब को बीच में आना पड़ा. आइए जानते हैं पूरा मामला…

Zoom

ट्रैफिक हेड कांस्टेबल और दारोगा के बीच नोकझोंक.

संभल: यूपी का संभल अक्सर चर्चाओं में रहता है. इस बार तो हद ही हो गई. यहां पुलिस विभाग के अंदर अनुशासन की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है. ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी दुष्यंत बालियान और हेड कांस्टेबल जय भगवान के बीच ऑन ड्यूटी हुई तीखी नोकझोंक ने सबका ध्यान खींच लिया. मामला इतना बढ़ गया कि एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को दोनों को लाइन हाजिर करना पड़ा.

दरअसल, पीएम मोदी ने बुधवार को गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया. मंगलवार को ही एक्सप्रेस-वे से जुड़े जिलों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी. संभल में थाना बहजोई क्षेत्र के गांव लहरावन स्थित एक्सप्रेस-वे पर हेड कांस्टेबल जय भगवान की भी ड्यूटी थी. ड्यूटी के दौरान जय भगवान का पेट खराब हो गया. फ्रेश होने के लिए पास के पेट्रोल पंप पर चले गए. इधर, जब ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी (TSI) बालियान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सिपाही को नदारद पाया, तो वे आगबबूला हो गए. इसे लापरवाही मानते हुए बालियान ने उनके खिलाफ ड्यूटी पॉइंट से लापता होने की रिपोर्ट लिख दी है.

इस पर हेड कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि दारोगा ने बिना उनकी बात सुने और बिना किसी मानवीय आधार के कार्रवाई कर दी. वह निजी काम के लिए नहीं गए थे. पेट किसी का भी खराब हो सकता है. उन्होंने प्रभारी पर अवैध रूप से डंपर-ट्रक चलवाने के गंभीर आरोप लगाए. आरोप है कि बहस के दौरान दारोगा ने कहा- तेरी पॉटी का ठेका नहीं ले रखा मैंने. इससे विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी लगाया आरोप

जय भगवान ने बताया कि यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान उनसे पहले से नाराज हैं. प्रभारी अवैध तरीके से डंपर-ट्रक चलवाते हैं और जब वह ऐसे वाहनों का चालान करते हैं, तो प्रताड़ित किया जाता है. कांवड़ यात्रा के दौरान उन्होंने एक डंपर रोका था, जो प्रतिबंधित मार्ग पर जा रहा था. बाद में पता चला कि वह डंपर प्रभारी के कहने पर चल रहा था. इसी बात को लेकर प्रभारी नाराज हैं.

क्या कहा एसपी ने ? 

एसपी का कहना है कि TSI दुष्यंत बालियान और हेड कांस्टेबल जय भगवान को लाइन हाजिर कर दिया गया है. पूरे मामले पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. जांच के बाद पूरी बात पता चलेगी.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *