दिल्ली-गाजियाबाद में कांवड़ियों का सैलाब, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, इन रूटों पर जाने से बचें

0
दिल्ली-गाजियाबाद में कांवड़ियों का सैलाब, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, इन रूटों पर जाने से बचें


होमताजा खबरदेश

दिल्ली-गाजियाबाद में कांवड़ियों का सैलाब, इन रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Last Updated:

Sawan Shivratri 11 august Routr Diversion:दिल्ली-गाजियाबाद में कांवड़ियों की भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक डायवर्जन लागू क‍िए गए हैं. सावन की श‍िवरात्र‍ि पर 11 अगस्त को होने वाले जलाभ‍िषेक के ल‍िए बड़ी संख्‍या में आए कांवड़‍ियों के लि‍ए शाहदरा, सीमापुरी, आनंद विहार, गाजियाबाद और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रूट डायवर्ट क‍िया गया है, द‍िल्‍ली पुलिस ने लोगों से वाहन लेकर कुछ रास्‍तों पर न जाने की अपील की है.

Top Deals Inside

दिल्ली-गाजियाबाद में कांवड़ियों का सैलाब, इन रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागूZoom

कल 11 अगस्‍त को सावन शिवरात्रि पर जलाभ‍िषेक के ल‍िए द‍िल्‍ली-एनसीआर में कांवड़‍िए इकठ्ठा हो गए हैं, ट्रैफ‍िक पुलिस ने यहां रूट डायवर्जन लागू क‍िया है, इन रास्‍तों पर जाने से बचें.

Sawan Shivratri 11 august Routr Diversion: आज सावन का दूसरा सोमवार है. जहां एक ओर मंदिरों और देवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है, वहीं कांवड़ियों के आने का सिलसिला भी जारी है. हरिद्वार में हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर भक्त कांवड़ लेकर दिल्ली और गाजियाबाद में प्रवेश कर रहे हैं. बड़ी संख्या में आ रहे कांवड़ियों के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू किया है, इसके तहत कुछ रास्तों को सिर्फ कांवड़ यात्रा के लिए ही आरक्षित किया है और वहां सामान्य वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकता. लिहाजा अगर आप भी इन रूटों से गुजरने वाले हैं तो ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर ही निकलें.

बता दें कि कांवड़ यात्रा के जलाभिषेक की तारीख नजदीक आ चुकी है. 11 अगस्त यानि मंगलवार को सावन शिवरात्रि यानि चतुर्दशी को कांवड़िए हरिद्वार से लाए गंगाजल से महादेव शिव का जलाभिषेक करेंगे. यही वजह है कि कांवड़ियों की बड़ी संख्या दिल्ली और गाजियाबाद के बीच पहुंच चुकी है.

कांवड़िए दिल्ली-NCR में ठहरने के साथ ही दिल्ली के रास्ते होते हुए उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान की ओर भी जा रहे हैं, ऐसे में शिवभक्तों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए हैं. ताकि कांवड़ियों को इस दौरान कोई परेशानी न झेलनी पड़े. साथ ही लोगों को भी सलाह दी गई है कि वे 10 और 11 अगस्त की शाम तक दिल्ली-एनसीआर के कई व्यस्त रास्तों पर वाहन लेकर न जाएं और वैकल्पिक मार्गों का चयन करें.

दिल्ली में ये इलाकें हैं सबसे ज्यादा व्यस्त, सामान्य वाहनों पर रोक

दिल्ली में शाहदरा जीटी रोड सबसे ज्यादा प्रभावित जगहों में से एक है. गाजियाबाद से दिल्ली में घुस रहे कांवड़ियों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जीटी रोड शाहदरा पर सीमापुरी गोल चक्कर से चिंतामणि रेड लाइट तक का रास्ता सामान्य वाहनों के लिए बंद कर दिया है. इस हिस्से में सिर्फ कांवड़ियों को ही प्रवेश मिल रहा है. इतना ही नहीं आनंद विहार की ओर से आने वाले वाहनों को भी चिंतामणि रेड लाइट के पास नियंत्रित किया जा रहा है और उन्हें डायवर्ट किया जा रहा है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की यह व्यवस्था 11 अगस्त की शाम तक प्रभावी रहेगी.

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी कहती है कि वाहन चालक जीटी रोड शाहदरा की ओर न जाएं और दूसरे रास्तों का उपयोग करें. यहां कई प्रमुख चौराहों से यातायात को डायवर्ट कर आगे निकाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के साथ आम लोगों की आवाजाही बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.

गाजियाबाद में भी गेट बंदी की नौबत

कांवड़ यात्रा का असर दिल्ली से सटे गाजियाबाद पर भी काफी ज्यादा है. कांवड़ियों के सैलाब को देखते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के मेरठ से यूपी गेट के बीच यातायात को कांवड़ियों की भीड़ के हिसाब से नियंत्रित किया जा रहा है. भीड़ बढ़ने पर इस मार्ग को बंद किया जा सकता है और स्थिति सामान्य होने पर वाहनों को फिर से चलाया जा रहा है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इस बार संवेदनशील मार्गों पर अलग लेन, भारी वाहनों पर प्रतिबंध के साथ ही इस पूरी यात्रा पर ड्रोन-कैमरों से निगरानी कर रही है. पुलिस ने अपील की है कि खासकर शाहदरा, सीमापुरी, आनंद विहार, गाजियाबाद और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले यात्री अतिरिक्त समय लेकर चलें और यात्रा करें.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *