दिल्ली-NCR मौसम: कब तक रहेगा ये मिजाज?IMD ने किया अलर्ट, देखकर बाहर रखें कदम
Last Updated:
Delhi Ncr Todays Weather: दिल्ली और एनसीआर में देर रात हुई हल्की बारिश और हवाओं के बाद गुरुवार सुबह मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा रहेगा, हालांकि आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ने के संकेत दिए हैं.
मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने का दे दिया अलर्ट.
नई दिल्ली. दिल्ली और एनसीआर में देर रात हुई हल्की बारिश और हवाओं के बाद गुरुवार सुबह मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा रहेगा, हालांकि आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ने के संकेत दिए हैं. लेकिन इनमें तीन चार दिन का समय लगेगा. यानी दिल्ली वाले अगले सप्ताह गर्मी झेलने को तैयार हो जाएं.
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. तेज हवाएं 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इस वजह से दिनभर मौमस ठीक रहेगा, अधिक गर्मी पड़ने की संभावना आज दिन में नहीं है. इसकी वजह बीती रात हुई बारिश है. गुरुवार सुबह ठंडी हवाएं चल रही हैं. बल्कि दोपहिया वाहनों से सुबह सुबह निकलने वालों को हल्की हल्की ठंड का अहसास हुआ है.
हालांकि मौसम विभाग ने यह भी अलर्ट किया है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर हो रहा है. इस वजह से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गया है. संभावना है कि अगले सप्ताह शुरू से ही लोगों को प्रचंड गर्मी का सामाना करना पड़ सकता है. तापमान में बढ़ोतरी होगी. यानी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ सकता है और मई के दूसरे सप्ताह में फिर गर्मी तेज हो सकती है. लोगों को लू का सामना करना पड़ सकता है. दिन में गर्म हवाओं की वजह से लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है.
हालांकि रात में हुई बारिश का दो तीन फायदा भी मिलेगा. सुबह और रात के मौसम पहले के मुकाबले बेहतर होगा. ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी का अहसास कम होगा. इसका फायदा न सिर्फ दिल्ली वालों को मिलेगा, बल्कि एनसीआर के आसपास किे शहरों नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी मौसम लगभग ऐसा ही रहने वाला है.
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बारिश ने लोगों को राहत जरूर दी है, लेकिन यह राहत ज्यादा लंबी नहीं रहने वाली. आने वाले दिनों में लोगों को दोपहर के समय धूप और गर्मी से बचाव करने की सलाह दी गई है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें