‘देख सपाई, बिटिया घबराई’, सदन से पहले गरजे सीएम योगी, कहा- सदन आएं और जवाब दें
Last Updated:
UP Assembly Special Session 2026: विधानमंडल के विशेष सत्र का मकसद है कि विधायक विधेयक के पारित न हो पाने के परिणामों पर चर्चा कर सकें और महिला सशक्तिकरण पर राज्य सरकार के रुख को फिर से दोहरा सकें. इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ जमकर सपा और विपक्ष दलों पर बरसे. उन्होंने सपा पर कई आरोप लगाए.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का आज एक विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक पर चर्चा की जाएगी. सत्ता पक्ष निंदा प्रस्ताव लाएगा, तो वहीं सपा का कहना है कि वो अति निंदा प्रस्ताव लाएंगे. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी. इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि यह देखकर के हमें आश्चर्य होता है कि गिरगिट की तरह रंग कैसे रंग बदला जाता है? समाजवादी पार्टी का यह आचरण आज यहां देखने को मिल रहा है, जो जन्मजात महिला विरोधी है. इनके रग-रग में नारी का अपमान है.
गेस्ट हाउस कांड हो या…
सीएम योगी ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी को प्रदेश के अंदर सत्ता में रहने का अवसर मिला, तब महिला संबंधी अत्याचार और क्रूरता की हदें पार हुई हैं. वह जग जाहिर है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति जानता है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय एक स्लोगन ही बन गया था कि ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’…स्टेट गेस्ट हाउस कांड हो या प्रदेश के अंदर अलग-अलग समय में इनके नेताओं, इनसे जुड़े हुए पदाधिकारियों और समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की महिला विरोधी आचरण को देश पहले ही जानता था, लेकिन इनके पास एक अवसर था अपने मुंह पर लगी हुई उस कालिख को मिटाने का कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रस्तावित संशोधन में ये लोग सहयोग करते, लेकिन इन्होंने वह अवसर भी चूका है और अपनी महिला विरोधी छवि के लिए कुख्यात हो चुकी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन लगातार, लगातार इस मुहिम में लगी हैं कि किसी भी स्थिति में यह संशोधन और यह अधिनियम लागू न होने पाए. इसके लिए इन्होंने वे सारे प्रयास किए जिन कारणों से प्रदेश के अंदर या देश के अंदर अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो.
इन पार्टी को करेंगे एक्सपोज
उन्होंने कहा कि आज उसी पर चर्चा करने के लिए सदन, विधानमंडल, उत्तर प्रदेश विधानमंडल का ये सदन प्रारंभ किया जा रहा है… इसमें उन सभी मुद्दों पर हम चर्चा करेंगे,एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में नारी गरिमा की रक्षा के लिए, नारी गरिमा को सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए, नारी स्वावलंबन और सशक्तिकरण के साथ-साथ नीति निर्धारण में उनकी सहभागिता किस रूप में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए आगे बढ़ा रही है. तो दूसरी तरफ शाहबानो प्रकरण से लेकर के अब तक लगातार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन को प्रभावी ढंग से लागू करने और समय के पहले उन्हें आरक्षण की सुविधा का लाभ प्राप्त हो, इसके मार्ग में बाधक बनी समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और इनके अन्य सहयोगी दलों को एक्सपोज करने की दृष्टि से इनके समय में कहां-कहां पे महिला विरोधी गतिविधियां किस रूप में चलती थीं, कैसे आधी आबादी के हक पर ये लोग डकैती डालते थे, इन सब मुद्दों पर भी आज व्यापक चर्चा होगी.
आधी आबादी के हक पर ये लोग डकैती डालते
सीएम योगी ने कहा कि मैं अपील करूंगा विधानमंडल दल के सभी माननीय सदस्यों से कि वे इस चर्चा में भाग लें और अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में नैतिक साहस है तो वे चर्चा में भी भाग लें. चर्चा में भाग लेने के साथ-साथ इस बात का स्पष्टीकरण दें कि उन्होने विधेयक का समर्थन क्यों किया? उसके विरोध के पीछे का उद्देश्य जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक का विरोध करने के पीछे की उनकी मंशा क्या थी? इसके बारे में स्थिति को स्पष्ट करें और अगर उनको लगता है कि उनके नेताओं ने गलत किया है समाजवादी पार्टी या कांग्रेस के नेताओं ने गलत किया है तो उनका दायित्व बनता है कि वे माफी मांगे.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें