दोस्तों ने दी थी CPR, पर बचा नहीं पाए अपना साथी, IIT BHU के हॉटल में आजमगढ़ के छात्र की मौत
Last Updated:
Varanasi News. IIT BHU के छात्र की मौत ने जहां एक प्रतिभाशाली भविष्य को छीन लिया, वहीं यह घटना छात्रों और परिवारों को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी भी देती है. पुलिस और प्रशासन जांच में…और पढ़ें
छात्र की मौत (सांकेतिक तस्वीर) हॉस्टल में मिली दर्दनाक खबर
घटना IIT BHU के पीसी रे हॉस्टल की है. अनूप रात को सामान्य तरीके से अपने कमरे में सोने गया था. सुबह करीब 6:30 बजे जब उसके साथी छात्रों ने उसे जगाने की कोशिश की, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. दरवाजा खुला होने के कारण साथी कमरे में गए और देखा कि वह बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ा है. तुरंत यूनिवर्सिटी प्रशासन को खबर दी गई.
अनूप के दोस्तों ने बताया कि उन्होंने उसे होश में लाने के लिए CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) भी दिया. काफी कोशिशों के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई तो दोस्तों ने तत्काल प्रशासन की मदद से उसे सर सुंदरलाल अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, यह मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई प्रतीत होती है.
आजमगढ़ का निवासी था अनूप
मृतक छात्र अनूप सिंह चौहान मूलरूप से आजमगढ़ जिले का रहने वाला था. वह IIT BHU के पीसी रे हॉस्टल के रूम नंबर 113 में रह रहा था. परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है.
BHU प्रशासन की ओर से बताया गया कि सुबह कंट्रोल रूम को छात्र के अचेत मिलने की जानकारी दी गई थी. तुरंत गाड़ी भेजकर छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. वहीं, BHU प्रॉक्टर ऑफिस और लंका थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, ताकि असल कारण की पुष्टि हो सके.
कैंपस में शोक की लहर
अचानक हुई इस घटना ने पूरे IIT BHU कैंपस को हिलाकर रख दिया है. साथी छात्र सदमे में हैं और हॉस्टल परिसर में शोक का माहौल है. प्रथम वर्ष का होने के कारण अनूप ने अभी कॉलेज जीवन की शुरुआत ही की थी, लेकिन अचानक हुई मौत ने सभी को विचलित कर दिया.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.