दोस्त की पत्नी-साली और बेटी पर पड़ी मुस्लिम शख्स की नजर,पहले पढ़ाया कलमा फिर..

0
दोस्त की पत्नी-साली और बेटी पर पड़ी मुस्लिम शख्स की नजर,पहले पढ़ाया कलमा फिर..


Last Updated:

Religious Conversion News: लखनऊ में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है, जहां अनिल कश्यप ने सलमान शेख पर पत्नी, साली और बच्ची को भगाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रतीकात्मक इमेज

हाइलाइट्स

  • लखनऊ में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है.
  • अनिल कश्यप ने सलमान शेख पर परिवार भगाने का आरोप लगाया.
  • पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
लखनऊ: यूपी में धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला लखनऊ से सामने आया है जहां मुस्लिम शख़्स ने एक परिवार की खुशियां ही छीन ली. अब पीड़ित न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है. दरअसल, पूरा मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र का है, जहां के रहने वाले अनिल कश्यप ने अपनी पत्नी प्रीति, साली सरोज और पांच साल की बच्ची को भगाने के आरोप में सलमान शेख नाम के युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. पीड़ित अनिल ने बताया कि उसकी साली सरोज और सलमान के बीच प्रेम संबंध थे और इसी बहाने वह घर आता-जाता था.

धर्म परिवर्तन के लिए बहकाने का आरोप
अनिल का आरोप है कि सलमान पहले तो उनके घर में घुल-मिल गया और फिर धीरे-धीरे इस्लाम धर्म को लेकर बातें करने लगा. वह उनकी पत्नी और साली को धर्म परिवर्तन के लिए बहकाता था. उन्हें कई तरह के प्रलोभन भी देता रहा और अब तीनों को लेकर फरार हो गया. इतना ही नहीं वह घर में बहन की शादी के लिए रखे 16 लाख रुपये की नकदी और कीमती गहने भी अपने साथ लेकर गया है.
homeuttar-pradesh

दोस्त की पत्नी-साली और बेटी पर पड़ी मुस्लिम शख्स की नजर,पहले पढ़ाया कलमा फिर..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *