धन लाभ के योग, ऑफिस में तनाव, वृषभ राशि वाले आज जरूर करें ये काम

0
धन लाभ के योग, ऑफिस में तनाव, वृषभ राशि वाले आज जरूर करें ये काम


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 16 August 2026 : वृषभ राशि के लिए रविवार का दिन अच्छा साबित होगा. आज आपकी मुलाकात नए नए लोगों से होगी, जिसका फायदा भविष्य में जरूर मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज लोकल 18 से बताते हैं कि आज आप किसी भी बड़े फैसलों से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें. कार्यक्षेत्र में जितना वक्त देंगे आपको उतना ही फायदा होगा. जो जातक इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे सोने-चांदी जैसी बहुमूल्य धातुओं में पैसा लगा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उन्हें अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा. बॉस की बातों को अनसुना न करें. आज धैर्य रखने की जरूरत है.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 16 August 2026 (आज का वृषभ राशिफल)/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 16 अगस्त को सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज हस्त नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज लोकल 18 से बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन अच्छा होगा. आज आपकी मुलाकात नए-नए लोगों से होगी, जिसका फायदा भी भविष्य में आपको जरूर मिलेगा. आज आपको धन का लाभ भी होगा और आपके रुके हुए काम भी जरूर पूरे होंगे. किसी भी बड़े फैसलों से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें.

झेलना पड़ेगा खामियाजा

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है, आज उन्हें अच्छा मुनाफा तो होगा लेकिन आपको थोड़ा धैर्य भी रखने की जरूरत है. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में जितना वक्त देंगे आपको उतना ही फायदा होगा. जो लोग नौकरी कर रहें, आज वे ऑफिस में काम को लेकर थोड़ा तनाव में भी रहेंगे. आज आप अपने बॉस की बातों को अनसुना न करें, वरना इसका खामियाजा आपको झेलना पड़ेगा. वृषभ राशि के जो जातक इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे सोने-चांदी जैसी बहुमूल्य धातुओं में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा. किसी छोटे प्लॉट में पैसा निवेश करेंगे तो भविष्य में फायदा होगा.

पार्टनर को दें तोहफा

वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज खुशनुमा होगी. आज आप अपने पार्टनर को वक्त दें और उसकी बातों को समझने का प्रयास करें. आज आप छोटा ही सही अपने पार्टनर को कोई तोहफा जरूर भेंट करें. जो लोग शादीशुदा हैं आज उन्हें अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा, वरना इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक एक है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की पूजा जरूर करें. आज आप अगर गुड़ का दान करेंगे तो इससे समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *