धूं-धूं कर जल गईं 100 दुकानें, गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में भीषण आग
Last Updated:
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के गोल मार्केट के पास भीषण आग लग गई. इस आग की घटना में 100 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. हालांकि अभी भी दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक में भीषण आग.
गाजियाबादः जैसे ही मौसम में तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे आग की घटनाएं आम तौर पर देखने को मिलती रहती हैं. इसी कड़ी में गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के गोल मार्केट में बनी हुई तकरीबन 100 से अधिक दुकानों में आग लग गई. आग लगने की वजह शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिसमें की तकरीबन 100 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गई हैं और इन दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया है.
दुकानों में लगी आग की चिंगारी हाईराइज बिल्डिंग में पहुंची
गनीमत इस बात की रही कि इस दौरान कोई जान माल की हानि नहीं हो पाई है. वहीं दूसरी ओर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर तकरीबन तकरीबन काबू पा लिया. लेकिन ऐसे में इस मार्केट में लगी आग की वजह से उठी हुई चिंगारियां पास ही बनीं हाई राइज बिल्डिंग के 18 फ्लोर तक पहुंच गई और वहां भी आग लग गई और फ्लैट में रखा हुआ लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया. हालांकि दोनों ही जगह दमकल की गाड़ियों ने समय रहते काबू पा लिया और कोई जनहानि नहीं हो पाई.
लोगों ने सुविधाओं पर उठाए सवाल
वहीं दूसरी ओर इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि एक मोटी रकम बिल्डर द्वारा उनसे ली जाती है. लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं दिया जाता. जैसे आज आग लगी. लेकिन कोई भी आग पर काबू पाने के लिए इंतजाम देखने को नहीं मिला.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें