नई नौकरी में मोटी तनख्वाह का दिया लालच, खिंची चली आईं 2 युवतियां, विश्वास का मिला खौफनाक सिला

0
नई नौकरी में मोटी तनख्वाह का दिया लालच, खिंची चली आईं 2 युवतियां, विश्वास का मिला खौफनाक सिला


Last Updated:

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो युवतियों को नई नौकरी का सपना देखना भारी पड़ गया. वो तीन युवकों की बातों में आ गईं, लेकिन चलती कार में बदमाशों ने उनके साथ गैंगरेप किया.

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी.

हाइलाइट्स

  • युवतियों के साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप.
  • एक युवती को चलती कार से फेंका, मौत.
  • दूसरी युवती लहूलुहान हालत में थाने पहुंची.

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में नौकरी का झांसा देकर दो युवतियों को ग्रेटर नोएडा से बुलाया गया, लेकिन उनमें से एक युवती के साथ चलती कार में तीन दरिंदों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया. वारदात को अंजाम मेरठ नेशनल हाईवे पर दिया गया. इस दिल दहला देने वाली वारदात में आरोपियों ने गैंगरेप के बाद एक युवती को चलती कार से मेरठ में फेंक दिया, जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दूसरी युवती को खुर्जा के इलाके में लाया गया, जो किसी तरह जान बचाकर पुलिस थाने पहुंची.

गैंगरेप की शिकार युवती उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ ज़िले की रहने वाली बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, वह ग्रेटर नोएडा में काम करती थी और उसे नौकरी के बेहतर मौके का झांसा देकर बुलंदशहर लाया गया. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह खुर्जा नगर थाना पहुंची, जहां उसने अपनी आपबीती सुनाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. फिलहाल बुलंदशहर पुलिस और मेरठ रेंज की टीमें इस जघन्य वारदात की तह तक जाने में जुटी हैं.

यह घटना उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है. ग्रेटर नोएडा से लाई गई युवती से चलती कार में गैंगरेप मेरठ में फेंकी गई एक युवती की मौत खुर्जा में मिली गैंगरेप पीड़िता, थाने में दर्ज हुआ मामला आरोपी अभी भी फरार हैं. वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना खुर्जा नगर कोतवाली में एक गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है. जांच में पता चला कि दो युवतियों को ग्रेटर नोएडा से कार में लाया गया और फिर शराब पार्टी हुई इस दौरान कार सवार मेरठ की ओर गए. जहां तीन युवक और दो युवतियों के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद एक युवती को कार से धक्का दे दिया गया, जिसमें एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

authorimg

Mahesh Amrawanshi

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर किया. वर्तमान में न्‍यूज़18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. राजनीति, क्राइम से जुड़ी खबरें लिखने में रूचि.

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर किया. वर्तमान में न्‍यूज़18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. राजनीति, क्राइम से जुड़ी खबरें लिखने में रूचि.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

नई नौकरी में मोटी तनख्वाह का दिया लालच, खिंची चली आईं 2 युवतियां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *