‘ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे’, CM योगी ने लिखी चिट्ठी, गर्मी की छुट्टी के लिए दी सलाह

0
‘ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे’, CM योगी ने लिखी चिट्ठी, गर्मी की छुट्टी के लिए दी सलाह


Last Updated:

CM Yogi Letter to Children: उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के नाम एक खास चिट्ठी लिखी है. उन्होंने बच्चों को क्रिएटिव काम करने, दादा-दादी के पास जाकर संस्कार सीखने, दुधवा और चूका बीच की सैर करने और छुट्टियों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प दिया है.

Zoom

CM Yogi Letter to Children: गर्मी की छुट्टियों को प्लास्टिक फ्री बनाने का संकल्प लिया जाना चाहिए

नई दिल्ली (CM Yogi Letter to Children). उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच जैसे ही स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हुईं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बच्चों के नाम बेहद भावुक और खास ‘पाती’ यानी चिट्ठी लिखी है. सीएम योगी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ये छुट्टियां सिर्फ घर में बैठकर वक्त बिताने या मोबाइल गेम खेलने के लिए नहीं हैं, बल्कि यह समय कुछ नया सीखने, अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानने और भरपूर आनंद उठाने का शानदार मौका है. मुख्यमंत्री की इस अनूठी पहल ने बच्चों और अभिभावकों का दिल जीत लिया है.

इस चिट्ठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को किताबी ज्ञान से निकलकर व्यावहारिक जीवन और प्रकृति से जुड़ने की अनमोल सलाह दी है. उन्होंने न सिर्फ बच्चों को चित्रकारी, संगीत और फोटोग्राफी जैसी क्रिएटिव एक्टिविटीज से जुड़ने के लिए प्रेरित किया, बल्कि अभिभावकों से भी जरूरी अपील की. सीएम ने माता-पिता से कहा कि समर वेकेशन में बच्चों को उनके दादा-दादी और नाना-नानी के पास जरूर ले जाएं, जिससे वे पारिवारिक परंपराएं और संस्कार को करीब से सीख सकें. इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों की सैर करने और छुट्टियों को ‘प्लास्टिक मुक्त’ बनाने का संदेश भी दिया है.

सीएम योगी की बच्चों को ‘पाती’: इनडोर गेम्स छोड़ें, अपनी रुचियां पहचानें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से अपील की है कि वे गर्मी की छुट्टियों का पूरा सदुपयोग करें. उन्होंने कहा कि यह समय हॉबीज को निखारने का है. बच्चे इस दौरान अच्छी और प्रेरणादायक किताबें पढ़ें, चित्रकारी (पेंटिंग) करें, संगीत सीखें या फिर फोटोग्राफी जैसी क्रिएटिव एक्टिविटीज में हाथ आजमाएं. ऐसा करने से न सिर्फ उनका मानसिक विकास होगा, बल्कि वे अपनी असल रुचियों और ताकतों को पहचान पाएंगे जो भविष्य में उनके बेहद काम आएंगी.

दादा-दादी और नाना-नानी का घर: संस्कारों की पहली पाठशाला

सीएम योगी ने अभिभावकों की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चे अक्सर अपने बुजुर्गों से दूर हो जाते हैं. इसलिए इन छुट्टियों में बच्चों को ननिहाल और ददिहाल जरूर भेजें. दादा-दादी और नाना-नानी के साथ समय बिताने से बच्चों को न सिर्फ निस्वार्थ प्यार मिलता है, बल्कि वे कहानियों और गपशप के जरिए अपने परिवार के इतिहास, संस्कृति, लोक परंपराओं और जीवन के अनमोल संस्कारों को बहुत ही सहज तरीके से सीख जाते हैं.

यूपी के इन खूबसूरत जंगलों और बीच की करें सैर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को प्रकृति के करीब ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश के ही कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थलों का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि घूमने-फिरने से बच्चों का नजरिया बदलता है और उन्हें नई जगहों का अनुभव होता है. सीएम ने खास तौर पर लखीमपुर खीरी के ‘दुधवा नेशनल पार्क’, पीलीभीत के खूबसूरत ‘चूका बीच’ और बहराइच के ‘कतर्निया घाट’ जैसे प्राकृतिक स्थानों का जिक्र किया, जहां जाकर बच्चे वन्यजीवों, जंगलों और नदियों को करीब से देख सकते हैं.

हर बच्चा लगाए एक पौधा, छुट्टियां हों ‘प्लास्टिक मुक्त’

पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीएम योगी ने बच्चों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने हर बच्चे से इन छुट्टियों में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की आदत डालने को कहा है. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा संकल्प देते हुए कहा कि इस बार की छुट्टियों को पूरी तरह ‘प्लास्टिक मुक्त’ बनाना है. बच्चे और बड़े कहीं भी घूमने जाएं तो प्लास्टिक की थैलियों के बजाय कपड़े या जूट के बैग का इस्तेमाल करें और कहीं भी कचरा न फैलाएं. उन्होंने याद दिलाया कि हमारे छोटे-छोटे प्रयास ही पर्यावरण में बड़ा बदलाव लाते हैं.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *