नाले में गिरी कार, 6 लोग थे सवार, न लोग मिले, न मिली गाड़ी, घंटों से ढूंढ रही पुलिस

0
नाले में गिरी कार, 6 लोग थे सवार, न लोग मिले, न मिली गाड़ी, घंटों से ढूंढ रही पुलिस


Last Updated:

Mahoba Accident News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि कार में सवार 6 लोग बारात जा रहे थे, तभी कार नाले में गिर गई. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी लोग कार से पहले ही उतर गए थे.

Zoom

उफनाते नाले में जा गिरी कार.

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बीते शनिवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, जहां कार नाले में गिर गई. बताया जा रहा है कि कार में सवार 6 लोग लापता हो गए. वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई. नाले में डूबी कार और उसमें सवार लोगों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई थी. हालांकि सभी लोग हादसे से पहले ही कार से उतर गए थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारात चिचारा गांव से बांदा के मसूरी गांव जा रही थी. तभी रास्ते में हादसा हो गया. ​थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. थाना खन्ना के सिरसी कला गांव के पास हादसा हुआ है.

बारात में जा रहे थे सभी कार सवार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दूल्हा अपनी गाड़ी से व अन्य बाराती पहले निकल गए. जबकि एक कार में चालक सहित 6 लोग बारात में जा रहे थे. तभी सिरसी कला गांव के समीप से निकला श्यामा नाला में कार डूब गई. बताया जा रहा है कि तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से श्यामा नाला उफना गया था. ग्रामीणों ने आवाजाही के लिए अस्थाई निकास बनाया था. कार सवार पांच लोग नाले से पहले उतर गए थे, जबकि चालक कार को नाले से निकल रहा था. तभी कार डूब गई. हालांकि राहत की बात यह है कि कार चालक भी सुरक्षित बाहर निकल आया.

कार में कौन-कौन था सवार, हो गई पहचान
हादसे को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मौके पर जांच की जा रही है. कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. कार में कितने लोग सवार थे और कहां के रहने वाले थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है. एसपी शशांक सिंह ने बताया कि शनिवार की रात को चिचारा निवासी रामौतार अहिरवार के पुत्र की बारात बांदा जिला जा रही थी. रास्ते में सिरसी कला गांव के पास पानी से भरे नाले को पार करते वक्त बारातियों से भरी एक चार पहिया कार नाले में बह गई. उक्त वाहन में परमात्मादीन, 40 वर्षीय मुल्लू, चुन्नू, दुर्गा, दातादीन और उमेश सवार थे.

हादसे से पहले ही सभी लोग उतर गए थे
घटना के दौरान कार में सवार सभी लोग सकुशल बाहर निकल आए. साथ में मौजूद लोगों ने बताया कि वाहन चालक चुन्नू वाहन से निकलने के वापस गांव चले गए. घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. वाहन को बाहर निकालकर नाले के किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *