निक्की क्या करती थी? चल गया पता, हत्या की कहानी, बहन कंचन की जुबानी
Last Updated:
Nikki Dowry Murder Case: कंचन ने बताया कि 21 तारीख को झगड़ा इतना बढ़ गया था कि निक्की को उसी के ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला था. 21 तारीख को जब निक्की को उसका पति और उसके ससुराल वाले मार रहे थे, तब उसने ही वी…और पढ़ें
निक्की हत्याकांड की कहानी.मेकअप आर्टिस्ट थी निक्की
कंचन ने बताया कि उसकी बहन निक्की मेकअप आर्टिस्ट थी. हम लोगों ने अपना स्टूडियो बनाया है, जिसे हमलोग चला रहे थे. 11 फरवरी को क्लाइंट थे. उन्होंने भी देखा था उस दिन मेरी बहन को बहुत मारा था. बाद में पंचायत हुई, फिर इस घटना के बाद अपने घर मायके आ गए. कंचन ने जघन्य वारदात के पीछे की कहानी बताई है. कंचन ने बताया कि पिछले 8-9 दिन से निक्की और उसके पति के बीच में विवाद चल रहा था. निक्की की बहन कंचन ने दावा किया है कि निक्की के पति विपिन का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था, जिसके बार में निक्की को पता चल गया था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था.
एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कंचन ने बताया कि 21 तारीख को झगड़ा इतना बढ़ गया था कि निक्की को उसी के ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला था. 21 तारीख को जब निक्की को उसका पति और उसके ससुराल वाले मार रहे थे, तब उसने ही वीडियो बनाया था. कंचन ने बताया कि यह सबकुछ अचानक नहीं हुआ है, पहले से सबकुछ तय किया गया था. कंचन ने बताया, ‘मैंने वीडियो इसलिए बनाया क्योंकि लोग कहते हैं कि ड्रामा कर रही है. मेरी आंखों के सामने ही मेरी बहन को जिंदा जला दिया.मैंने उसे बचाने की बहुत कोशिश की. लेकिन मैं अपनी बहन को बचा ना सकी.’
विपिन का कई लड़कियों से था संबंध
कंचन ने यह भी बताया कि निक्की के पति के कई लड़कियों से संबंध थे. दिल्ली में मोलरबंद में उसे रंगेहाथ पकड़ा भी गया था. कंचन ने यह भी बताया कि निक्की की उसके पति के साथ तस्वीरें हैं. निक्की के घरवालों ने निक्की के पति विपिन को दूसरी लड़की के साथ दिल्ली में पिछले साल पकड़ा था, उस वक्त का भी वीडियो है.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें