नोएडा के सेक्टर-62 पर भरा पानी, डूब रही हैं गाड़ियां, गाजियाबाद में भारी बारिश
Last Updated:
UP Rain Alert News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में झमाझम बारिश हो रही है. नोएडा-गाजियाबाद में लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आलम यह है कि लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है. प्रशासन को …और पढ़ें
उत्तर प्रदेश में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत.
UP Mausam News Live: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. सड़कों और गलियों में जलभराव की समस्या शुरू हो गई है. हालांकि इन सबके मौसम सुहाना हो गया है. लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है. साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. नोएडा में तो बीते मंगलवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. नतीजन सड़कों पर पानी भर गया है. ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है. लोगों को ऑफिस आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यहां पढ़ें यूपी मौसम के लाइव अपडेट्स…
Sambhal Weather News: संभल में बारिश से गलियां हुईं लबालब
संभल में भारी बरसात. आकाशीय बिजली संग सुबह से हो रही बरसात. गलियां पानी से हुईं लबालब. दुकान और घरों में भरा पानी. बरसात से बहे डस्टबिन. बबराला में नगर पंचायत के जल निकास प्रबंधन की खुली पोल. निर्माणाधीन सड़क से नीची हुई गलियों की वजह से भरा पानी.
Ghaziabad Weather News: गाजियाबाद में बारिश ने खोली नगर निगम की पोल
दिल्ली एनसीआर सहित गाजियाबाद में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को हलकान करके रख दिया है. वहीं दूसरी ओर नगर निगम की पोल भी खोल कर रख दी है. आपको बता दें कि नगर निगम द्वारा लाभदायक किए जाते हैं कि मानसून आने से पहले ही तमाम तैयारियां पूरी कर ली जाती है. लेकिन कल देर रात से हो रही मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है. गाजियाबाद की पोस्ट कॉलोनी शास्त्री नगर में देर रात से हो रही बारिश के चलते लगातार तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरीके से जल बहाव की स्थिति बनी हुई है. इतना ही नहीं लोगों के घरों में भी पानी भर चुका है, जो लोग अपने गंतव्य स्थान को जाना चाहते हैं. उन्हें भी पानी के भीतर से होकर गुजरना पड़ रहा है. ऐसे में कई बार गड्ढे या अन्य वजह से यह लोग हास्य का शिकार भी हो जाते हैं.
Greater Noida Rain: ग्रेटर नोएडा में सुबह से झमाझम बारिश
ग्रेटर नोएडा में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया. सुबह होते ही आसमान में घने बादल छा गए और कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हो गया. बादलों और हल्की से मध्यम बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली. पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा, जिससे शहर का वातावरण भी खुशनुमा हो गया.
Ghaziabad Weather News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न
दिल्ली एनसीआर में इस वक्त मूसलाधार बारिश हो रही है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भारी बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गई हैं. लोगों को काफी परेशानी हो रही है. कई गाड़ियां डूबते हुए जा रही हैं.

Ghaziabad Rain News: गाजियाबाद में भारी बारिश ने खोली नगर निगम की पोल
गाजियाबाद में सुबह से हो रही बारिश ने खोली नगर निगम की पोल. जगह-जगह जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही है. यह तस्वीर गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके की है, जहां सुबह से हो रही बारिश ने सड़कों को जलमग्न कर दिया है.

IMD Rain Alert: भारी बारिश को लेकर आईेमडी की एडवाइजरी
भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए IMD ने एडवाइजरी जारी की है. आईएमडी की एडवाइजरी के मुताबिक जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें, पेड़ों और कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें, बारिश के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं, बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, खुले में रखी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें, खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करें. रेल, सड़क और हवाई यात्रा में संभावित देरी को ध्यान में रखें और नालों की नियमित सफाई और जल निकासी सुनिश्चित करें.
Hathras School Closed: हाथरस में भारी बारिश के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल हुए बंद
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बारिश के कारण आज जिलाधिकारी ने स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया है. जिले के क्लास 8 तक के सभी स्कूल में आज रहेगा अवकाश.