नोएडा-गाजियाबाद में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट, 41 जिलों में बारिश की चेतावनी

0
नोएडा-गाजियाबाद में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट, 41 जिलों में बारिश की चेतावनी


Last Updated:

UP Weather IMD Alert: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी कि आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. हाल फिलहाल में मौसम बदलने के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई है और साथ ही आंधी चली है. हालांकि इस आंधी-तूफान के चलते 100 लोगों की मौत हो गई.

Zoom

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश को लेकर चेतावनी.

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट बदल ली है. बीते कुछ दिनों से सूबे के अलग-अलग जिलों में तेज आंधी के चलने के साथ-साथ बारिश भी जमकर हो रही है. चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को भले ही गर्मी से राहत मिली है. लेकिन इस आंधी-तूफान के कारण 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है. इसी कारण से आंधी-बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है. मौसम विभाग ने आसमानी बिजली और तेज हवाओं को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी है. चित्रकूट, कौशांबी, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतबुद्धनगर, संभल, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, एटा, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, आगरा, फिरोजाबाद, कांशीरामनगर, बदायूं, मैनपुरी, अलीगढ़, इटावा, कन्नौज, संभल, बदायूं जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *