पति का था दूसरी महिला से चक्कर… पत्नी ने देख लिया फोटो, विरोध करने पर कर दिया कुटाई
Last Updated:
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत पति, उसकी बुआ और फूफा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि शादी के अगले दिन से ही पति की बुआ और फूफा दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे. इतना ही नहीं दोनों पति-पत्नी को एक कमरे में भी साथ नहीं रहने दिया जाता था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
पति ने की पत्नी के साथ मारपीट
लखनऊः लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक महिला ने अपने इनकम टैक्स अफसर पति, उसकी बुआ और फूफा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जानलेवा हमले समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि पति के मोबाइल में महिला मित्र के साथ निजी तस्वीरें देखने के बाद विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और चाकू से हाथ की नस काटने की कोशिश की गई.
राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत पति, उसकी बुआ और फूफा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पीड़िता के मुताबिक करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए इनकम टैक्स अफसर से हुई थी. दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और छह महीने पहले दोनों ने शादी कर ली.
महिला का आरोप है कि शादी के अगले दिन से ही पति की बुआ और फूफा दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे. इतना ही नहीं दोनों पति-पत्नी को एक कमरे में भी साथ नहीं रहने दिया जाता था. पीड़िता के अनुसार पति सीतापुर रोड स्थित अपने बुआ-फूफा के घर में रहता है. जहां उसे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी.
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति घंटों तक वाराणसी की एक महिला से मोबाइल पर बातचीत और चैट करता था. 10 दिसंबर को पति ने दिल्ली जाने की बात कहकर घर छोड़ा और 17 दिसंबर को वापस लौटा. पीड़िता का कहना है कि टैबलेट की हिस्ट्री देखने पर उसे पता चला कि पति दिल्ली नहीं बल्कि वाराणसी गया था.
पीड़िता के अनुसार पति के मोबाइल में महिला मित्र के साथ निजी तस्वीरें देखने के बाद उसने विरोध जताया. इस पर पति ने उसकी पिटाई कर दी. महिला का यह भी आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने चाकू से उसके हाथ की नस काटने की कोशिश की जिससे वह घायल हो गई.
मड़ियांव थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर इनकम टैक्स अफसर पति, उसकी बुआ और फूफा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
About the Author

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें