पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखने वाली पत्नी ही निकली कातिल, खुद उजाड़ा सिंदूर
Last Updated:
Pratapgarh Latest News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने ही अपने पति की हत्या प्रेमी से करवा दी. पुलिस ने कातिल पत्नी को तो पकड़ लिया है लेकिन हत्या करने वाला प्रेमी अभी फरार है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
कातिल पत्नी गिरफ्तार.
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. कुछ दिन पहले ही जब भारत देश में हिंदू धर्म की सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखा था, तब प्रतापगढ़ की एक पिंकी नाम की महिला अपने पति के हत्या की प्लानिंग कर रही थी.
हम बात कर रहे हैं विनोद कुमार हत्याकांड के बारे में जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है. और हत्यारा कोई और नहीं बल्कि विनोद की पत्नी पिंकी देवी ही निकली. जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए पत्नी को जेल भेज दिया है.
पुलिस के अनुसार पिंकी ने अपने प्रेमी के जरिए अपनी पति की हत्या कराई थी. पिंकी देवी का उसके पति के दोस्त बदरे आलम के साथ दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह बात उसके पति विनोद कुमार को पता लग गई थी, जिसको लेकर पति विनोद कुमार ने अपनी पत्नी को फटकार भी लगाई थी. इसी बात से नाराज होकर पत्नी पिंकी देवी ने अपने प्रेमी बदरे आलम से पति को रास्ते से हटाने की बात कही.
इसके बाद प्रेमी बदरे आलम ने बीते 28 अप्रैल को विनोद कुमार को फोन करके इलाके के एक कब्रिस्तान में बुलाया जहां उसने विनोद कुमार की मुंह दबाकर हत्या कर दी और फिर वह फरार हो गया. परिजनों ने मामले में पत्नी की भूमिका संदिग्ध बताई थी. पुलिस ने जब जांच पड़ताल और कॉल डिटेल खंगाला तो हत्याकांड से पर्दा उठ गया. पुलिस ने पत्नी पिंकी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसके प्रेमी बदरे आलम की तलाश में दबिश दे रही है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें