पति को गला घोटकर मारने के बाद, फिल्मी आइडिया से छुपाए सारे राज, जानिए मास्टरमाइंड पत्नी कैसे दिया वारदात को अंजाम

0
पति को गला घोटकर मारने के बाद, फिल्मी आइडिया से छुपाए सारे राज, जानिए मास्टरमाइंड पत्नी कैसे दिया वारदात को अंजाम


Last Updated:

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति की हत्या करने के बाद जिस तरीके से सांप का सहारा लिया है. वह उससे फिल्म में देखकर आइडिया आया था. जिस तरह से फिल्म को दर्शाया जाता है. वैसे ही उसने हकीकत में भी से आजमा…और पढ़ें

सांकेतिक फोटो 

मेरठ: पश्चिम उत्तर प्रदेश के बहसूमा क्षेत्र में अकबरपुर सादात में पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोटकर हत्या करने के बाद घटना को छुपाने में जिस तरह से सांप का सहारा लिया है. यह विषय देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग अब तरह-तरह के कंटेंट बनाने लगे हैं, लेकिन इसमें पुलिस पूछताछ में जिस तरह से रविता और अमरदीप द्वारा खुलासे किए जा रहे हैं वह अपने आप में चौंकाने वाले हैं. दरअसल, इस घटना के बाद ‌हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर सांप वाला आईडिया रविता के मन में कहां से आया. दरअसल, रविता को फ़िल्में और रील्स देखने का काफी शौक है.  ऐसे में कई फिल्मों में जिस तरीके से लोगों को मारने के बाद सांप का सहारा लिया जाता है. उन्हीं फिल्मों के दृश्य को आइडिया बनाकर उसने हकीकत में घटना को अंजाम दे दिया.

इसलिए शांप को बनाया आधार

क्षेत्र वासियों के अनुसार आसपास घने जंगल होने के कारण सांप निकालने की घटनाएं यहां आम रहती हैं. इसी बात का फायदा रविता और अमरदीप द्वारा भी उठाया गया. एक तरफ जहां रविता अपने पति अमित के साथ मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने गई. वहीं से मां के दर्शन करने के पश्चात उसने अपने प्रेमी को फोन कर सांप के इंतजाम करने के लिए कहा. इसके बाद प्रेमी अमरदीप द्वारा सपेरे से सांप का इंतजाम करते हुए एक थैली में रख दिया. जैसे ही अमित और रविता अपने परिवार के साथ घर पहुंचे. तभी रविता ने जो फिल्म में देखा था. उसी दृश्य को हकीकत में बदलने के लिए जहां अपने पति की चाय में नींद की दवाई मिलाई. वहीं प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला घोट दिया. साथ ही अपराध छुपाने के लिए एक सांप भी उसकी कमर के नीचे रख दिया. ताकि सभी सोचे सर्पदंश से मौत हुई है.

सपेरों के संदेह से खुला राज 

इस पूरी घटना में कहीं ना कहीं सपेरे की भूमिका अहम मानी जा रही है. ऐसे में क्षेत्र वासियों के अनुसार जैसे ही इस बात की जानकारी मिली. अमित को सांप ने काट लिया है. तब क्षेत्र के ही एक सपेरे को बुलाकर उपचार करने की कोशिश की, लेकिन सपेरे ने अमित को देखते ही जो बात कही वह सभी के लिए काफी हैरानी वाली थी, क्योंकि सपेरे ने अमित को देखते ही कह दिया कि अमित की मौत सर्पदंश से नहीं हुई है. इसका कोई और ही कारण है.

रविता ने किया था पोस्टमार्टम का विरोध 

जब सपेरे द्वारा सर्पदंश से मौत ना होने की बात कही गई, तो उसके बाद परिजनों द्वारा अमित के पोस्टमार्टम की बात पुलिस से कही गई, लेकिन रविता इसका विरोध करते हुए नजर आई, क्योंकि रविता को यह डर था कि कहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसका राज ना खुल जाए. लेकिन परिजनों के कहने के बाद पुलिस द्वारा अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जो रिपोर्ट आई उसमें रविता और अमरदीप के राज खुल गए, क्योंकि उसमें सपेरे द्वारा जो बात कही गई थी. उसी के अनुसार ही अमित की मौत सर्पदंश नहीं बल्कि गला घोटकर हुई थी.

लोग बना रहे हैं रील्स

बताते चले इस घटना को लेकर भी अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं देखने को मिल रही हैं. जहां यूजर तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में इसके ऊपर रील्स भी बना रहे हैं, जो कि समाज के लिए चिंताजनक है.

homecrime

पति को मारने के बाद, फिल्मी आइडिया से छुपाए सारे सबूत, जानिए कैसे खुला राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *