पत्तागोभी,फूलगोभी की खेती में किसमे है अच्छा मुनाफा, जानें कृषि एक्सपर्ट से
Last Updated:
Lakhimpur News: यूपी के लखीमपुर खीरी में किसान बड़े पैमाने पर सब्जियो की खेती कर रहे हैं. ऐसे में इस समय किसान पात गोभी और फूल गोभी की सब्जियों की खेती के बारे में सोच रहे हैं. ऐसे में एक्सपर्ट ने कहा कि किसान…और पढ़ें
गोभी
हाइलाइट्स
- किसान पत्ता गोभी की खेती से तगड़ी कमाई कर सकते हैं.
- फूल गोभी की फसल 70-75 दिनों में तैयार होती है.
- पत्ता गोभी की मांग फास्ट फूड में अधिक होती है.
लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के किसान बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती कर रहे हैं. सब्जी की खेती करने से किसानों को अच्छा खासा मुनाफा भी हो रहा है. इस समय किसान फूल गोभी और पत्ता गोभी की खेती कर रहे हैं. ऐसे में किसान परेशान हैं कि वह फूल गोभी की खेती करें या पत्ता गोभी की, जिससे उनकी आय दोगुनी हो सके.
कृषि एक्सपर्ट ने बताया
ऐसे में लोकल 18 की टीम ने एग्रीकल्चर एक्सपर्ट डॉ. सुहेल खान से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि पत्ता गोभी और फूल गोभी की खेती करना किसानों के लिए बेस्ट ऑप्शन है. सब्जी की खेती करने से किसानों को अच्छा खासा मुनाफा होता है. फूल गोभी की फसल 70-75 दिनों में तैयार हो जाती है. ऐसे में किसान दोनों ही सब्जियों की खेती कर सकते हैं.
फूल गोभी नहीं रोक सकते किसान
वहीं, फूल गोभी की खेती करने वाले किसान इसलिए परेशान होते हैं, क्योंकि फूल गोभी तैयार होने के बाद किसान उस फसल को खेतों में नहीं रोक सकते हैं. अगर बजारों में फूल गोभी का भाव 5 रुपए से लेकर 20 रुपए तक है, तो किसान फूल गोभी को बाजार में बेच देते हैं, जिससे उनको कभी फायदा तो कभी नुकसान होता है. जिस कारण किसान बेहद परेशान हो जाते हैं.
पत्ता गोभी की हमेशा रहती है मांग
वहीं, दूसरी ओर पत्ता गोभी की खेती किसान अत्यधिक करते हैं. क्योंकि पत्ता गोभी की डिमांड फास्ट फूड में अधिक होता है. पत्ता गोभी की फसल फूल गोभी से बेस्ट है. अगर बाजारों में पत्ता गोभी की मार्केट रेट कम होती है, तो किसान उसे बाद में भी बिक्री कर सकते हैं. पत्ता गोभी की खेती में फूल गोभी की तुलना में उत्पादन अधिक होता है. पत्ता गोभी एक ऐसी फसल है, जिसकी खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक पत्ता गोभी पौधा लगाने के 60-80 दिन में तैयार हो जाता है. पत्ता गोभी को कच्चे सलाद के तौर पर अधिक खाया जाता है.
Lakhimpur,Kheri,Uttar Pradesh
March 07, 2025, 11:52 IST