पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या, फिर 3 घंटे कार में शव रखकर रहा घूमता

0
पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या, फिर 3 घंटे कार में शव रखकर रहा घूमता


Last Updated:

Bulandshahr Latest News: 3 बच्चे रोते-चिल्लाते रहे लेकिन उसके पिता को तब भी रहम नहीं आया और अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिर उसके शव को लेकर 3 घंटे तक घूमता रहा. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Zoom

मृतका की तस्वीर.

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर की एक बेटी की उसके सनकी पति ने बेरहमी से महाराष्ट्र में हत्या कर दी. आरोपी ने पहले पत्नी को लोहे की रॉड से पीटा और फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली. वारदात के समय घर में 3 मासूम बच्चे भी मौजूद थे. मृतका की पहचान हसीना के रूप में हुई है. वह बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव यूसुफपुर मलगौसा की रहने वाली थी.

परिजनों के अनुसार करीब 6 साल पहले हसीना का निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से महाराष्ट्र निवासी सलमान के साथ हुआ था. इसके बाद से वह पति के साथ महाराष्ट्र में ही रह रही थी. परिजनों का आरोप है कि सलमान पहले भी कई बार हसीना पर जानलेवा हमले कर चुका था. बीती रात फिर दोनों के बीच विवाद हुआ. गुस्से में आकर आरोपी सलमान ने पहले लोहे की रॉड से हसीना की पिटाई की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इस दौरान घर में मौजूद 3 मासूम बच्चे चीखते रहे.

हत्या के बाद आरोपी पति घंटों तक पत्नी का शव कार में रखकर इधर-उधर घूमता रहा. कई घंटे बाद वह खुद शव लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मायके में कोहराम मच गया. मृतका की मां ने आरोपी पति सलमान को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *