पार्टनर के साथ नहीं चाहते कोई किचकिच? आज ये रोकना मुश्किल, मेष राशि पर आफत

0
पार्टनर के साथ नहीं चाहते कोई किचकिच? आज ये रोकना मुश्किल, मेष राशि पर आफत


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 May 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको साहस, आत्मविश्वास में वृद्धि और कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रेरणा प्रदान करेंगे. चंद्रमा लग्न के दसवें भाव में गोचर करेंगे. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.44 से 12.50 तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि काम में व्यस्तता के कारण प्यार और रिश्तो में दूरियां महसूस हो सकती हैं. पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं. बातचीत में मधुरता रखें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज लाभ दृष्टि योग बनने जा रहा है. यह आर्थिक और करियर दोनों के लिए बेस्ट है. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि षष्ठी है. नक्षत्र अश्लेषा है. योग शुक्ल है. आज सूर्योदय 5.26 पर होगा. सूर्यास्त 7.08 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.44 से 12.50 तक रहेगा. यह समय मांगलिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शुभ माना जाता है. किसी नए काम का उद्घाटन या शुभारंभ करना चाहते हैं तो कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 10.35 से 12.17 तक रहेगा. इसमें किया गया काम लंबे समय तक फायदा नहीं देता है. आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको साहस, आत्मविश्वास में वृद्धि और कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रेरणा प्रदान करेंगे. चंद्रमा लग्न के दसवें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव कर्म भाव कहा जाता है, जिससे करियर, प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देंगे. इनसे जुड़े कामों में सफलता मिलेगा.

कैसा रहेगा स्वास्थ्य 
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा. हालांकि, काम अधिक होने की वजह से थकान हो सकती है. सिर दर्द या तनाव महसूस हो सकता है. समय पर आराम करना बेहद जरूरी है. पानी अधिक मात्रा में पिएं और काम के बीच में थोड़ा विश्राम जरूर करें ताकि रिफ्रेश होकर दोबारा काम कर सकें. अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि काम में व्यस्तता के कारण प्यार और रिश्तो में दूरियां महसूस हो सकती हैं. पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं. बातचीत में मधुरता रखें.

टाल दें ये फैसला

अविवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. रिश्तेदारों या फिर परिवार के अन्य सदस्यों के माध्यम से कोई नए रिश्ते आ सकते हैं. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा. काम और परिवार में संतुलन बनाए रखना जरूरी है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय में वृद्धि के संकेत दिख रहे हैं. करियर से जुड़ा हुआ कोई निर्णय मोटा आर्थिक लाभ देगा. निवेश से जुड़े हुए फैसला आज टाल दें. जरूरी हो तो सोच समझ कर ही पैसे इन्वेस्ट करें. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं. व्यवसाय में नई डील लाभदायक हो सकती है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *