पीएम मोदी की अपील का दिखने लगा असर, बरेली में बढ़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग

0
पीएम मोदी की अपील का दिखने लगा असर, बरेली में बढ़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग


Last Updated:

हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटी आज के समय में बेहतर और सुरक्षित विकल्प बनती जा रही है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदूषण नहीं फैलाती और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. साथ ही बार-बार पेट्रोल भरवाने की परेशानी से भी राहत मिलती है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके शोरूम पर 40 किलोमीटर से लेकर 100 किलोमीटर तक की रेंज वाली कई इलेक्ट्रिक स्कूटियां उपलब्ध हैं.

बरेलीः देश में लगातार बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब लोगों का रुझान तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और तेल की खपत कम करने की अपील की थी. प्रधानमंत्री की इस अपील का असर अब छोटे शहरों और स्थानीय बाजारों में भी साफ दिखाई देने लगा है.

इलेक्ट्रिक स्कूटी और अन्य ई-वाहनों की बढ़ी डिमांड

लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटी और अन्य ई-वाहनों के बारे में अधिक जानकारी लेने लगे हैं और बाजार में इनकी मांग लगातार बढ़ रही है. इसी को लेकर मिनी बाईपास स्थित शारदा एंटरप्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद ग्राहकों में इलेक्ट्रिक स्कूटी को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी है. उन्होंने कहा कि अब लोग शोरूम पर आकर इलेक्ट्रिक स्कूटी के फायदे, उसकी बचत और मेंटेनेंस के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं. कई ग्राहक टैक्स और ड्यूटी बढ़ने के बाद भी इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के फायदे के बारे में सवाल करते हैं. इस पर उन्हें समझाया जाता है कि शुरुआत में कीमत थोड़ी अधिक लग सकती है, लेकिन लंबे समय में यह काफी किफायती साबित होती है क्योंकि इसमें पेट्रोल का खर्च नहीं होता और मेंटेनेंस भी कम आता है.

पेट्रोल की गाड़ी से ज्यादा बेहतर इलेक्ट्रिक वाहन

हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटी आज के समय में बेहतर और सुरक्षित विकल्प बनती जा रही है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदूषण नहीं फैलाती और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. साथ ही बार-बार पेट्रोल भरवाने की परेशानी से भी राहत मिलती है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके शोरूम पर 40 किलोमीटर से लेकर 100 किलोमीटर तक की रेंज वाली कई इलेक्ट्रिक स्कूटियां उपलब्ध हैं. अलग-अलग डिजाइन और बजट के अनुसार ग्राहकों के लिए कई मॉडल मौजूद हैं. शुरुआती मॉडल करीब 35 हजार रुपये से शुरू होता है जिसमें 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड मिलती है, जबकि 65 हजार रुपये तक के मॉडल में लगभग 100 किलोमीटर की रेंज उपलब्ध है.

उन्होंने कहा कि अब केवल युवा ही नहीं बल्कि महिलाएं और बुजुर्ग भी इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं क्योंकि इसे चलाना आसान है और खर्च भी कम आता है. ग्राहकों की सुविधा के लिए शोरूम पर सर्विस की पूरी व्यवस्था मौजूद है और सभी मॉडलों पर दो साल की गारंटी और वारंटी भी दी जाती है. मिनी बाईपास स्थित शारदा एंटरप्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है, जहां ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इलेक्ट्रिक स्कूटी की जानकारी लेकर वाहन खरीद सकते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *