पीतल नगरी का अनोखा मोर दीपक! डेकोरेशन के साथ पूजा में भी बढ़ा रहा शोभा, देखिए
Last Updated:
पीतल नगरी मुरादाबाद अपने खूबसूरत पीतल उत्पादों के लिए दुनियाभर में पहचान रखता है. इन दिनों यहां तैयार किया जा रहा पीतल का दीवार वाला मोर दीपक लोगों का ध्यान खींच रहा है. बारीक नक्काशी और आकर्षक डिजाइन की वजह से यह उत्पाद देश के साथ-साथ विदेशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है.
मुरादाबादः पीतल नगरी के नाम से पूरे विश्व में मशहूर मुरादाबाद में पीतल के विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाते हैं. जिन्हें देश विदेश में एक्सपोर्ट किया जाता है. तो वहीं पीतल नगरी के इस शहर में पीतल के विभिन्न उत्पाद के साथ-साथ इन दिनों पीतल का दीवार का मोर दीपक तैयार किया जा रहा है. जिसमें मोर पर बारीक नकाशी कर तैयार किया गया है. जो देखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षित लग रहा है और मोर के ठीक आगे नकाशी कर दीपक को किया गया है.

जिसकी वजह से यह मोर दीपक देखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षित लग रहा है. इसकी डिमांड की अगर बात की जाए तो विदेश में यह सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

यह मोर दीपक पूजा पाठ में इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए विदेश में जहां भी सनातन धर्म से जुड़े लोग रह रहे हैं. वह इसकी डिमांड कर रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पीतल कारोबारी राघव खन्ना ने बताया कि पीतल नगरी के इस शहर में पीतल की देवी देवताओं की मूर्ति के साथ-साथ अन्य कई डेकोरेशन के उत्पादन भी तैयार की जाते हैं.

वहीं इन दिनों पीतल का दीवार वाला मोर दीपक तैयार किया जा रहा है. इसके साइज की अगर बात की जाए तो 8 से 10 इंच से इसका साइज शुरू होता है और 12 से 14 इंच तक के साइज में यह मोर दीपक तैयार किया जा रहा है. ये डेकोरेशन के हिसाब से काम मे आता है. इसमें आप दिया भी लगा सकते हैं और डेकोरेशन में भी इसे लगा सकते हैं. पूरे मोर को बारीक नकाशी से उकेरा गया है. इसके साथ ही नीचे घंटी और अन्य चीजों को नकाशी कर तैयार किया गया है.

इस पर ऐसी बारीक नक्काशी की गई है जिसकी वजह से यह देखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षित लगता है और लोगों को खूब पसंद भी आता है. लोग अपने घर, बंगलो, ऑफिस में डेकोरेशन में इस्तेमाल करने के लिए इसे खरीद भी रहे हैं. उन्होंने कहा कि इंडिया में तो इसकी सबसे ज्यादा डिमांड देखने को ही मिल रही है. इसके अलावा नॉर्थ, साउथ से भी इसकी अच्छी खासी डिमांड आ रही है. इसके अलावा विदेशों में यह बहुत पसंद भी किया जा रहा है. लोग इसे डेकोरेशन के साथ-साथ पूजा में भी इस्तेमाल कर रहे हैं. क्योंकि इसमे दिया मौजूद है जिसमे दीपक भी जला सकतें है.