चंदौली में सपा नेता को पीटने वालों पर FIR, घर में घुसकर 5 मिनट तक पीटा, लेकिन क्यों?

0
चंदौली में सपा नेता को पीटने वालों पर FIR, घर में घुसकर 5 मिनट तक पीटा, लेकिन क्यों?


Last Updated:

Chandauli News : चंदौली में सपा नेता गार्गी पटेल से मारपीट मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी भी सपा से ही जुड़े हैं. गंभीर हालत में गार्गी पटेल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के घर में अचानक कुछ लोगों ने धावा बोला था. कल (28 मई) आरोपी युवकों ने गार्गी पटेल पर अनैतिक संबंधों का आरोप लगाते घर में घुसकर पीटना शुरू कर दिया. उनके साथ एक महिला भी थी. तीनों ने सपा नेता को लाठी-डंडों से पीटा.

Zoom

गार्गी पटेल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

चंदौली. यूपी के चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल से मारपीट मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पीडीडीयू नगर में गार्गी पटेल पर जानलेवा हमला हुआ था. इस मामले में सपा नेता सिद्धांत जायसवाल समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज की गई है. बच्चों के साथ भी बदसलूकी का आरोप है. मारपीट की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई. पुलिस जांच में जुटी है. गंभीर हालत में घायल गार्गी पटेल का अस्पताल में इलाज जारी है. पूर्व ब्लाक प्रमुख प्यारे लाल यादव के परिजनों पर मारपीट का आरोप है. पूरा मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढिया गांव में गुरुवार का है. सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के घर में अचानक कुछ लोगों ने धावा बोल दिया. हमलावर भी सपा से जुड़े हैं.

बचाने आई बेटी को भी मारा
आरोप है कि जब बेटी अपने मां को बचाने आई तो उसे भी मारा गया. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. आरोपी युवकों ने गार्गी पटेल पर अनैतिक संबंधों का आरोप लगाते घर में घुसकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया. उनके साथ एक महिला भी थी. तीनों ने सपा नेता को लाठी-डंडों से खूब पीटा. टेबल उठाकर मार दी, बाल भी नोचे.

5 मिनट तक चलता रहा तांडव
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ये मारपीट करीब 5 मिनट तक चली. इतना मारा कि गार्गी अधमरी हो गईं. हंगामा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. डायल 112 की टीम ने घायल गार्गी पटेल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. गार्गी पटेल ने बताया कि सपा नेता प्यारेलाल किसी काम से उन्हें अपने साथ ले जाने के लिए उनके घर आए थे. इसी दौरान उनके परिजन वहां पहुंच गए और अचानक हमला बोल दिया. गार्गी का आरोप है कि कुछ लोगों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में उनके साथ मारपीट की गई.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *