पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत, अलीगढ़ में घर में लगी भयंकर आग
Last Updated:
UP News Live: इटावा जिले में कार सवार दबंगों का आतंक देखने को मिला, जहां चाटवाले युवक के साथ मारपीट की और फिर उसका अपहरण कर लिया. घायल संजीव इटावा के समृद्धि हॉस्पिटल के पास चाट का ठेला लगाते हैं. दो पक्षों के …और पढ़ें
यूपी लाइव न्यूज अपडेट्स जानें…
UP News Live In Hindi: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और आपराधिक खबरों को पढ़ने में रुचि रखते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें. यहां आपको सूबे के सभी जिलों के आपराधिक और राजनीतिक खबरों के अपडेट मिलते रहेंगे. यहां जानें हर पल के अपडेट्स…
Lalitpur News: ललितपुर में महिलाओं के विवाद में हो गई मारपीट
ललितपुर जिले में मोहल्ला पिसनारी में महिलाओं के बीच विवाद ने लिया उग्र रूप. कहासुनी के बाद आपस में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल. मारपीट के दौरान स्थानीय लोग करते दिखे बीच-बचाव. सदर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट रोड स्थित पिसनारी तिराहे का मामला. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी.
Moradabad News: मुरादाबाद में दंपति के ऊपर गिर गई दीवार, हो गई मौत
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में आंधी-तूफान के चलते दंपति की ऊपर दीवार गिर गई. जिसके चलते दोनों की मौत हो गई. दंपति अपने घर के आंगन में सोए हुए थे. दंपति के ऊपर पड़ोसी के घर की दीवार गिर गई. दीवार गिरने से चीख पुकार मच गई. घायल दम्पत्ति को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया. मूंढापांडे क्षेत्र की घटना है.
Raebareli Encounter: रायबरेली में बदमाश का एनकाउंटर
रायबरेली जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर मे गोली लग गई. थाना कोतवाली नगर में आरोपी चोरी के मामले में वांछित चल रहा था. शहर कोतवाली के खपर मलंग इलाके में हुई मुठभेड़.
Prayagraj News: लखनऊ-गाजियाबाद अग्निकांड के बाद प्रयागराज की बस्तियों में चला अभियान
लखनऊ और गाजियाबाद में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रयागराज जिले में फायर विभाग अलर्ट हो गया है. प्रयागराज में अवैध कॉलोनियों और मलिन बस्तियों में चलाया गया विशेष अभियान. अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. गर्मी के सीजन में लगने वाली आग की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया गया. ज्यादातर अवैध बस्तियों में लोगों के आशियाने घास-फूस और पालीथीन से बनाए गए हैं. जो काफी ज्वलनशील हैं और इन बस्तियों में आग लगने की घटना के बाद तेजी से आग फैल सकती है. जिस पल भर में लोगों के आशियाने को अपनी चपेट में ले सकती है. फायर ऑफिसर आर के चौरसिया और उनकी टीम ने चलाया जागरूकता अभियान.
Sonbhadra News: सोनभद्र में थ्रेसर के चपेट में आए युवक की मौत
सोनभद्र जिले में गेहूं थ्रेसरिंग के दौरान मशीन के जद में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. थ्रेसरिंग का कार्य अंतिम दौर में होने के दौरान हादसा हुआ. मामले की जानकारी होते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची. ग्रामीणों ने घटना के बाद ट्रैक्टर थ्रेसर चालक के खिलाफ जताई नाराजगी. शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी पुलिस. करमा थाना क्षेत्र के सरौली ग्राम पंचायत का मामला.
Pilibhit Road Accident News: पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत
पीलीभीत जिले में ट्रक और ईको कार में टक्कर हो गई. दो लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची. जहानाबाद थाना क्षेत्र के जहानाबाद बरेली हाईवे का मामला.
Auraiya News: औरेया में खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन
औरैया जिले में अवैध खनन सिंडीकेट के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन. खनन से जुड़े 22 डंपर पकड़े गए. एसडीएम अजय आनंद वर्मा की अगुवाई में की गई छापेमारी. औरैया में कोतवाली इलाके पर जालौन चौराहे पर हुई जांच पड़ताल.
Etah News: एटा में दो हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जैथरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना क्षेत्रांतर्गत अंगौछा से गला दबाकर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों अभियुक्त वारदात के बाद से फरार चल रहे थे.
Etawah News: इटावा में दबंगों ने चाट वाले को पीटा
इटावा जिले में कार सवार दबंगों का आतंक देखने को मिला, जहां चाटवाले युवक के साथ मारपीट की और फिर उसका अपहरण कर लिया. घायल संजीव इटावा के समृद्धि हॉस्पिटल के पास चाट का ठेला लगाते हैं. दो पक्षों के बीच विवाद ने गरीबों को न मारने की बात कही. दबंगों ने इसी से नाराज़ होकर संजीव को जबरन अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में बैठा लिया. कार में संजीव के साथ बेरहमी से मारपीट की और बाद में आईटीआई के पास फेंककर फरार हो गए. घायल को मेडिकल को भेजा गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है.