पुत्रदा एकादशी पर करें ये खास उपाय, मिलेगा सालभर विष्णु-लक्ष्मी का आशीर्वाद

0
पुत्रदा एकादशी पर करें ये खास उपाय, मिलेगा सालभर विष्णु-लक्ष्मी का आशीर्वाद


Last Updated:

Ayodhya News: अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि 5 अगस्त को मनाई जाएगी.

हाइलाइट्स

  • पुत्रदा एकादशी 5 अगस्त को मनाई जाएगी.
  • तुलसी की पूजा से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है.
  • पीपल के पेड़ की पूजा से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं.
अयोध्या: सावन का पवित्र महीना चल रहा है और सावन के इस पवित्र महीने में सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए कई बड़े पर्व और त्योहार मनाया जाते हैं. जो अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं. सावन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. एकादशी तिथि के दिन भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है और उनके निमित्त इस दिन व्रत भी किया जाता है.

ऐसी स्थिति में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए लोग इस दिन कुछ खास उपाय भी करते हैं. कहा जाता है इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में चल रही तमाम तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है. साथ ही, तुलसी से जुड़ा कुछ खास उपाय किया जाए, तो आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है, तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं..

कब है पुत्रदा एकादशी

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि 5 अगस्त को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के निमित्त व्रत रखा जाता है, तो वहीं इस दिन तुलसी से जुड़ा कुछ खास उपाय करने से चल रही परेशानियां समाप्त होती है.

तुलसी की पूजा का विशेष महत्व

एकादशी तिथि के दिन तुलसी की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाना चाहिए. इसके साथ माता तुलसी की सात बार परिक्रमा करनी चाहिए, मंत्र का जाप करना चाहिए और आरती करनी चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है. आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है.

एकादशी तिथि के दिन पीपल के पेड़ में सभी देवी देवता का वास माना जाता है. ऐसे में अगर आप पुत्रदा एकादशी तिथि पर पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं और दीपक प्रज्वलित करते हैं, तो ऐसा करने से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे. 

दीपक जलाना काफी शुभ
एकादशी तिथि के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है. एकादशी को सूर्यास्त के बाद अगर आप घर के मुख्य द्वार पर दीपक जला रहे हैं, तो ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आगमन होगा.

homeuttar-pradesh

पुत्रदा एकादशी पर करें ये खास उपाय, मिलेगा सालभर विष्णु-लक्ष्मी का आशीर्वाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *