पुराने रोगों से राहत, बिजनेस में नई डील…मेष राशि के लिए आज शुभ दिन
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 13 July 2026 : मेष राशि की नौकरी और करियर में आज नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना होगी. मंगल आपको उत्साह, आत्मविश्वास और कार्य करने की क्षमता प्रदान करेंगे. सूर्य का प्रभाव आपकी नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज पुराने रोगों में सुधार के संकेत हैं. प्यार और संबंध में मधुरता आएगी. अविवाहित जातकों के लिए विवाह के नए रिश्ते या प्रस्ताव मिल सकते हैं. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:58 से लेकर 12:54 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 7:15 से लेकर 8:49 तक रहेगा. इसमें कोई भी नया काम न करें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 13 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन आर्थिक नजरिए से मजबूत रहेगा. नई डील होने की संभावना है. नौकरी और करियर में आपके नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना होगी. परिवार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. संबंधों के प्रति समर्पित रहेंगे. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि चतुर्दशी है. नक्षत्र मृगशिरा और आर्द्रा है. करण विष्टि और शकुनि है. पक्ष कृष्ण है. योग ध्रुव है. आज सूर्योदय 5:36 पर और सूर्यास्त 7:31 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:58 से लेकर 12:54 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 7:15 से लेकर 8:49 तक रहेगा. इसमें कोई भी नया काम न करें. दिशाशूल पूर्व में रहेगा.
परिवार में आएगी सुख, शांति
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. शरीर में नई ऊर्जा और उत्साह महसूस होगा. पुराने रोगों में सुधार के संकेत हैं. अत्यधिक गर्मी और तला-भुना भोजन कम लें. योग और ध्यान पर विशेष फोकस रखें, ताकि ऊर्जा और नवसंचार होता रहे. प्यार और संबंध में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित जातकों के लिए विवाह के नए रिश्ते या शुभ प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं. परिवार की सहमति से रिश्ते मजबूत होंगे. परिवार में सुख, शांति और उत्साह का वातावरण रहेगा. माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है.
कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. व्यापार में नए अवसर और लाभदायक सौदे प्राप्त होंगे. निवेश करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा, फिर भी विशेषज्ञ की सलाह आवश्यक रहेगी. नौकरी व करियर में कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता का सराहना होगी. नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति मिलने के संकेत हैं. व्यापार में नए ग्राहक और बड़े अनुबंध मिल सकते हैं. राजनीति, प्रशासन, रक्षा, पुलिस, इंजीनियरिंग, कानून और प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा. रुके हुए कार्य भी तेजी से पूरे होंगे.
इस देवता को लगाएं चमेली का तेल
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए शुभ अंक एक और भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग लाल और शुभ दिशा पूर्व होगी. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. ॐ भौं भौमाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. मसूर की दाल या गुड़ का दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें