पूर्व प्रेमिका के घर कूरियर की कोकीन, फिर पुलिस को टिप… आशिक की खौफनाक करतूत

0
पूर्व प्रेमिका के घर कूरियर की कोकीन, फिर पुलिस को टिप… आशिक की खौफनाक करतूत


Last Updated:

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बदले की आग में अंधे एक सिरफिरे आशिक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के नए शादीशुदा पति को जेल भिजवाने के लिए खौफनाक साजिश रची. आरोपी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर से 1300 किलोमीटर दूर कूरियर के जरिए पोल्ट्री फार्मर पति के घर 4 किलो कोकीन और चरस भिजवाई. इसके बाद खुद पुलिस को गुप्त सूचना दे दी. हालांकि, जांच के दौरान एक पुराने धमकी भरे फोन ने साजिश की पोल खोल दी.

Top Deals Inside

पूर्व प्रेमिका के घर कूरियर की कोकीन, फिर पुलिस को टिप... आशिक की खौफनाक करतूतZoom

पुलिस ने आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है.

प्यार जब सनक और बदले की आग में बदल जाए तो साजिशें किसी खौफनाक थ्रिलर फिल्म को भी पीछे छोड़ देती हैं. श्रीनगर के सिरफिरे आशिक तारिक अहमद सोफी की सनक भी कुछ ऐसी ही थी, जिसकी पूर्व प्रेमिका की शादी कहीं और क्या हुई, उसकी रातों की नींद उड़ गई. बदले का खून सवार आशिक ने अपनी एक्स के नए-नवेले पति की जिंदगी हमेशा के लिए तबाह करने का ऐसा चक्रव्यूह रचा, जिसकी स्क्रिप्ट 1300 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के कानपुर में तैयार की गई.

गांदरबल का एक साधारण सा घर था, जहां 4 किलो कोकीन और चरस से भरा मौत का सरप्राइज पार्सल कूरियर कराया गया. मकसद सिर्फ एक था, पार्सल पहुंचते ही पीछे से पुलिस की रेड पड़वाना और मासूम पति को जिंदगी भर के लिए जेल की सलाखों के पीछे धकेल देना. सोफी ने खुद पुलिस को गुप्त टिप देकर बाजी जीत भी ली थी, लेकिन वह यह भूल गया कि जुर्म का कितना भी शातिर पैंतरा क्यों न हो, कानून के हाथों से बच पाना नामुमकिन होता है.

मुर्गी का दाना बताकर भेजा 4 किलो कोकीन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित गांदरबल का एक साधारण पोल्ट्री फार्मर है, जिसकी कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी. आरोपी सोफी ने सऊदी अरब के नंबर से व्हाट्सएप पर किसान से संपर्क किया और उसे पोल्ट्री फीड (मुर्गी का दाना) का फ्री सैंपल भेजने का झांसा दिया. झांसे में आकर किसान ने अपना पता दे दिया. 8 अगस्त को जब गांदरबल के डाकघर में पार्सल पहुंचा तो मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसे खोला गया. पार्सल के अंदर 4 किलोग्राम कोकीन, 80 ग्राम चरस और कई साइकोट्रॉपिक दवाएं बरामद हुईं.

एक धमकी भरे फोन ने खोली पूरी साजिश की पोल
जब पुलिस ने पोल्ट्री फार्मर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह तो सिर्फ मुर्गी के दाने का सैंपल मिलने का इंतजार कर रहा था. हालांकि, उसने पुलिस को एक अहम सुराग दिया. किसान ने बताया कि शादी से पहले उसे सऊदी अरब के एक अनजान नंबर से फोन आया था, जिसमें उसे इस महिला से शादी न करने की धमकी दी गई थी. जांच अधिकारियों ने जब किसान की पत्नी से पूछताछ की और कड़ियां जोड़ीं तो पूरा मामला प्रेम त्रिकोण और साजिश का निकला.

कानपुर से सऊदी अरब तक जुड़े तार
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी तारिक अहमद सोफी का दोस्त अरीब कानपुर का रहने वाला है और फिलहाल सऊदी अरब में रहता है. सोफी के कहने पर ही अरीब ने कानपुर से यह खतरनाक पार्सल कूरियर कराया था. पार्सल कूरियर कराने के बाद सोफी ने खुद सीधे पुलिस को फोन न करके, दूसरे लोगों के जरिए पुलिस को टिप-ऑफ (गुप्त सूचना) दी ताकि उस पर कोई शक न करे.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 अगस्त को आरोपी तारिक अहमद सोफी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या कानपुर के अरीब को पार्सल में रखे ड्रग्स की जानकारी थी या सोफी ने उसे भी अंधेरे में रखकर सिर्फ पार्सल भिजवाने के लिए इस्तेमाल किया था.

About the Author

authorimg

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *